5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रांतीय सरसंघ चालक राजपाल सिंह को याद करते हुए भावुक हो गए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, उनके जैसा कोई..

उत्तर प्रदेश में प्रांत संघचालक राजपाल सिंह चौहान के स्वर्गीय होने पर यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक उनके परिवार से मिलने एटा जिले में पहुंचे। इस दौरान डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने स्वर्गीय राजपाल सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।  

2 min read
Google source verification

एटा

image

Dinesh Mishra

Sep 11, 2022

sarsangh_chalak_rajpal_singh.jpg

sarsangh chalak rajpal singh

उत्तर प्रदेश के जनपद एटा जिले में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक पहुंचे और आरएसएस के ब्रजप्रांत संघचालक स्वर्गीय राजपाल सिंह के आवास पर पहुंचे और वहां स्वर्गीय राजपाल सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और परिवार के लोगों से मुलाकात करते हुए, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है और उनके नाम से एक स्मारक और एक सड़क का नाम स्वर्गीय राजपाल सिंह जी के नाम करने की बात कही है, वही उनके साथ प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे।

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक रविवार को तय शुदा कार्यक्रम के तहत यूपी के एटा जिले में पहुंचे। जहां उनका हेलीकॉप्टर जिले की पुलिस लाइन मैदान में उतरा और वहां से कार द्वारा एटा शहर के शांतिनगर में स्थित आरएसएस के ब्रजप्रांत के संघचालक स्वर्गीय राजपाल सिंह चौहान के आवास पर पहुंचे, यहां उन्होंने सबसे पहले उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और करीब आधा घँटे तक उनके परिजनों से मुलाकात की।

वही मुलाकात के दौरान डिप्टी सीएम ने स्वर्गीय राजपाल सिंह के परिजनों से हर संभव मदद करने का भरोसा भी दिलाया है,और उनके नाम से एक स्मारक और एक सड़क का नाम स्वर्गीय राजपाल सिंह जी के नाम करने की बात कही है।

यह भी पढे: सिर्फ मुख्यमंत्री Yogi ने दी RSS प्रमुख मोहन भागवत को बधाई

डिप्टी सीएम बृजेश पाठक के साथ उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, राजपाल सिंह बहुत अच्छे व्यक्ति थे। उनके निधन से प्रदेश को बहुत बड़ी क्षति पहुंची है। इसकी भरपाई करना बहुत मुश्किल होगा। उन्होंने कहा कि, स्वर्गीय बाबूजी ने पूरा अपना जीवन देश और राष्ट्र के लिए समर्पित कर दिया था,इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भगवान से प्रार्थना करता हूं उनकी आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दे और उनके परिवार और उनके अनुयायियों को इस कठिन पीड़ा को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

यह भी पढे: मौत के मुंह से बचा रिक्शावाला, ट्रैक पर अचानक आई Super Fast ट्रेन, CCTV विडियो वायरल