उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संघ प्रमुख को बधाई देते हुए भगवान श्रीराम से कामना भी की है कि, उन्हें दीर्घायु करें। साथ ही उन्होने यह भी कहा कि, सामाजिक मूल्यों के लिए ये संगठन हमेशा आगे बढ़ता रहे। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस ट्वीट को किया। ये ट्वीट उस समय आया जब रायपुर में संघ की बड़ी बैठक हो रही है। हाल ही में संघ की ओर से भाजपा संगठन में काम करने वाले संगठन महामंत्रियों को बदल दिया है। जिसमें कई ऐसे भी राज्य हैं, जहां आगामी कुछ ही महीनों में चुनाव होने जा रहे हैं, जबकि सांगठनिक तौर पर ये बड़े फेर बदल लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भी दिखाई दे रहे हैं।