अलीगढ़ में हुई इस घटना के दौरान रिक्शा पूरी तरह से चूर हो गया, वही रिक्शा चालक ने कूदकर मौत के मुंह से अपनी जान बचाई। इस पूरे हादसें की यह दर्दनाक तस्वीर रेलवे फाटक पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जबकि हादसे के बाद आरपीएफ पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर रिक्शा चालक की पहचान करते हुए गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेज दिया है।