27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Aligarh / अलीगढ़ के मुस्लिमों ने मनाया RSS प्रमुख मोहन भागवत का जन्मदिन, बर्छी बहादुर पर चढ़ाई चादर

अलीगढ़ के मुस्लिमों ने मनाया RSS प्रमुख मोहन भागवत का जन्मदिन, बर्छी बहादुर पर चढ़ाई चादर

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत का 72वा जन्मदिन मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा मनाया गया। मोहन भागवत के जन्मदिन पर संघ के मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने शहर की प्रसिद्ध बर्छी बहादुर दरगाह पर चादर पोशी की, और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की लंबी उम्र के लिए दुआ भी मांगी गई।
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलीगढ़

•

image

Dinesh Mishra

•

Updated: 11 Sep 2022, 4:47 PM IST

Rss Chief Mohan Bhagwat Birthday

Rss Chief Mohan Bhagwat Birthday

यूपी के अलीगढ़ जिले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत का 72वा जन्मदिन मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ मनाया गया। 11 सितंबर दिन को मनाया गए इस जन्म दिन पर शहर की प्रसिद्ध बर्छी बहादुर दरगाह पर चादर पोशी की गई। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की लंबी उम्र के लिए दुआ भी मांगी गई। वही चादर पोशी के बाद संघ से जुड़े हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा मिष्ठान वितरित किया गया।

मुस्लिम विचारक संघ के जिलाअधक्ष मोहम्मद आमिर रशीद का कहना है कि, संघ के अभी तक के जितने भी संघ संचालक रहे उनमें अल्पसंख्यकों के सामने सबसे अधिक कामयाब संघ प्रमुख मोहन भागवत रहे है। जो मुसलमानों के प्रति भी अपनी गंभीर सोच रखते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि संघ संचालक मोहन भागवत की सोच है कि इस देश के मुसलमानों का भी विकास हो।जबकि उनकी इसी सोच के चलते हैं मोहन भागवत हमेशा कट्टरपंथियों के निशाने पर भी रहते हैं।

यह भी पढे: JEE Advance Result: देवांश ने बढ़ाया UP का सम्मान, पहली बार कर्नाटक से किसी ने बच्चे ने किया India Top

अलीगढ़ के कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र स्थित नए और पुराने शहर को जोड़ने वाले कटपुला पुल के नीचे दिल्ली हावड़ा रेलवे ट्रैक के किनारे बनी बाबा बर्छी बहादुर पर लंबी दुआ के लिए चादर चढ़ाई गई। इस दौरान मुस्लिम संघ विचारक के जिलाध्यक्ष मोहम्मद आमिर रशीद ने कहा कि, आम मुसलमान मोहन भागवत को मानता है और उनके कार्यों की सराहना करता है। लेकिन कुछ कट्टरपंथी है जो कि अपनी मानसिकता के चलते उनको बुरा भला कहते हैं। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समुदाय के लिए भागवत जी हमेशा अच्छे कार्य करते हैं और मुस्लिम समुदाय का समर्थन हमेशा उनको मिलता रहेगा।

यह भी पढे:सिर्फ मुख्यमंत्री Yogi ने दी RSS प्रमुख मोहन भागवत को बधाई