5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिजली चोरों पर शिकंजा, इस तरह हो रही छापेमार कार्रवाई

बिजली चोरों पर शिकंजा कसने के लिए दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने अभियान शुरू कर दिया है।

2 min read
Google source verification

एटा

image

Dhirendra yadav

Jun 03, 2018

Bijali chor

Bijali chor

एटा। बिजली चोरों पर शिकंजा कसने के लिए दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने अभियान शुरू कर दिया है। इसी के तहत शनिवार को सकीटक में बिजली विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया। बिजली विभाग के इस अभियान से बिजली चोरों के होश उड़ गए। विभाग ने बिजली चोरी करते हुए पकड़े जाने पर छह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें - VIDEO तंत्र विद्या करने वाले जीजा ने ***** के साथ की खौफनाक हरकत, जानकर हो जाएंगे रोंगटे खड़े

चला अभियान
अवर अभियंता वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने सकीट के विभिन्न मुहल्लों में चेकिंग की। बिजली विभाग द्वारा की गई इस अचानक कार्रवाई से लोगों के होश उड़ रहे। बड़ी संख्या में लोग ऐसे पाए गए, जिनके बिल बकाया होने पर कनेक्शन काट दिए गए हैं, लेकिन उनके द्वारा अवैध रूप से कटिया डालकर बिजली का उपयोग किया जा रहा था।

ये भी पढ़ें - रात में पुलिसकर्मियों की लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, अधिकारियों ने उठाया ये सख्त कदम

इनके खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
बिजली विभाग की इस कार्रवाई में सतीश चंद्र पुत्र रामबक्स निवासी मुहल्ल्ला पोस्तीखाना, भगवान दास पुत्र जयवीर सिंह निवासी शेखपुरा, रामरहीस पुत्र मांगूलाल निवासी कुल्ला चौराहा, रामगोपाल पुत्र पनवेश्वरी निवासी शेखपुरा, रामेश्वरी देवी पत्नी सुरेंद्र निवासी शेखपुरा, इरफान पुत्र जलालुद्दीन निवासी मुहल्ला काजी के यहां केबिल में कट लगाकर बिजली चोरी करते पकड़े गए। अवर अभियंता वीरेंद्र सिंह ने इन सभी के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

ये भी पढ़ें- जवाहरबाग कांड: शहीद मुकुल द्विवेदी की पत्नी का छलका दर्द, बोलीं- आखिर कब मिलेगा न्याय

ये भी पढ़ें - मोटिवेशनल स्टोरी: परिवार का हाल देख ऐसे पसीजा सीओ का दिल, अपने जन्मदिन को कर दिया इन बच्चों के नाम

ये भी पढ़ें- अवैध संबन्धों के शक में पति ने गर्भवती पत्नी को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा

ये भी पढ़ें - छेड़छाड़ करने पर महिला ने युवकों को कचहरी परिसर में कुछ इस तरह सिखाया सबक