
PC: 'X'
एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव में शनिवार का रात को एक बारात को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया। ठाकुर समाज के लोगों की ओर से विरोध करने पर दोनों पक्षों में टकराव की स्थिति उत्पन्न हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि पथराव शुरू हो गया जिसमें एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटना उस वक्त हुई जब जाटव समुदाय की लड़की की बारात निर्धारित कार्यक्रम के तहत गांव पहुंची। बारात पारंपरिक रास्ते से निकाली जा रही थी लेकिन बताया जा रहा है कि उसे एक वैकल्पिक मार्ग से ले जाने की कोशिश की गई। इसी बात से ठाकुर समाज के लोगों ने विरोध शुरू किया।
आपसी कहासुनी के बाद बात पथराव तक पहुंच गई। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर फोर्स तैनात कर दी और विवाह को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया। इस दौरान पथराव में एक सिपाही घायल भी हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी श्याम नारायण सिंह, एएसपी राजकुमार सिंह, एसडीएम जलेसर भावना विमल और सीओ ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
पुलिस ने मोर्चा संभालते हुए दोनों पक्षों को शांत कराया और बारात की सुरक्षा सुनिश्चित की। प्रशासन की मौजूदगी में विवाह की सभी रस्में पूरी कराई गईं। दूल्हे के चाचा बताया कि पुलिस की मदद से शादी संपन्न हो गई और अब वे विदाई कर लौट रहे हैं।
पुलिस ने बताया, ‘उच्चाधिकारियों द्वारा रात्रि में ही मौके पर पहुंचकर विवाह शांतिपूर्वक संपन्न कराया जा चुका है। वर्तमान में मौके पर पूरी तरह से कानून एवं शांति व्यवस्था बनी हुई है। आरक्षी की स्थिति बिल्कुल सामान्य है, प्रकरण में अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है’।
Published on:
22 Jun 2025 03:57 pm

बड़ी खबरें
View Allएटा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
