20 जुलाई 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
मेरी खबर

मेरी खबर

शॉर्ट्स

शॉर्ट्स

ई-पेपर

ई-पेपर

‘समाजवादी सरकार आएगी तो गरीब महिला को 3000 देंगे’, अखिलेश यादव ने किया बड़ा ऐलान

लखनऊ में समाजवादी पार्टी की कार्यालय बैठक आयोजित की गई। बैठक में अखिलेश यादव ने गरीब महिलाओं को राहत देने के लिए स्त्री सम्मान समृद्धि योजना लागू करने की बात कही है।

लखनऊ

Prateek Pandey

Jun 22, 2025

akhilesh yadav
PC: Samajwadi Party 'X' Videograb

बैठक में प्रदेश भर से महिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुईं। इसका प्रमुख उद्देश्य 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति तय करना और महिला सशक्तिकरण को लेकर पार्टी की भूमिका को और मजबूत करना रहा।

शुरू करेंगे स्त्री सम्मान समृद्धि योजना

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिलाओं से संवाद करते हुए कहा कि अगर राज्य में सपा की सरकार बनती है, तो "स्त्री सम्मान समृद्धि योजना" शुरू की जाएगी। इस योजना के तहत गरीब महिलाओं को हर महीने ₹3000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी। अखिलेश ने यह भी कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार बढ़े हैं, पुलिस द्वारा झूठे मुकदमे लगाए जा रहे हैं और महिलाओं को न्याय नहीं मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: सीट विवाद में युवक की हत्या, ट्रेन में चलते रहे लात-घूंसे, वीडियो बनाते रहे लोग

2027 में महिलाओं को ज्यादा टिकट

अखिलेश यादव ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सपा की प्राथमिकताओं पर बात करते हुए कहा कि समाजवादी सरकार बनने पर ‘1090’ महिला हेल्पलाइन को और मजबूत किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी 2027 में महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा चुनावी टिकट देकर प्रतिनिधित्व बढ़ाएगी।

राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर दिया बयान

अखिलेश यादव ने बैठक में विदेश नीति से जुड़े मुद्दों पर भी केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने ईरान-इज़राइल युद्ध पर केंद्र सरकार से स्पष्ट और प्रभावी रुख अपनाने की मांग की। उन्होंने कहा कि भारत को युद्ध में फंसे अपने नागरिकों को निकालने के लिए विशेष विमानों और राजनयिक प्रयासों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा, "बुरे वक्त में ही अच्छे दोस्त की पहचान होती है। भारत को इस मौके पर सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।"

यह भी पढ़ें: संपूर्ण समाधान दिवस पर कैंडी क्रश खेलते दिखे DIOS साहब, डीएम-एसपी की मौजूदगी में खेल रहे थे ‘गेम’

चुनाव आयोग के साथ साथ पुलिस प्रशासन पर लगाए आरोप

अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर भाजपा के दबाव में काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की निष्पक्षता खत्म हो रही है और पुलिस का उपयोग माफियागिरी और चुनावी धांधली के लिए किया जा रहा है। उनका यह भी कहना था कि अधिकारियों का व्यवहार आम जनता और खासकर महिलाओं के प्रति संवेदनहीन हो गया है।