18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बहादुर फौजी का इकलौता बेटा न सह सका ये दर्द और खुद को मार ली गोली, पढ़िये ये हैरान कर देने वाली कहानी

फौजी के इकलौते बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, गांव में मच गई अफरा तफरी

less than 1 minute read
Google source verification

एटा

image

Dhirendra yadav

Feb 06, 2019

Ex Army man son suicide

Ex Army man son suicide

एटा। थाना जैथरा के गांव नगला खंगार में फौजी के इकलौते बेटे ने खौफनाक कदम उठाया। उसने कनपटी पर तमंचा रख कर गोली चला दी। गोली की आवाज सुन परिजनों के होश उड़ गए। युवक की दर्दनाक मौत हो गई। बताया गया कि पत्नी से झगड़ा होने के बाद उसने ये बड़ा कदम उठाया।

यहां की है घटना
थाना जैथरा के गांव नगला खंगार के रहने वाले स्व. राम सिंह रिटायर्ड फौजी थे। उनकी मौत के बाद गांव में उनका इकलौता पुत्र देव सिंह परिवार के साथ रह रहा था। कुछ समय पूर्व ही उसकी शादी हुई थी। बताया गया है कि किसी बात को लेकर पत्नी से उसका झगड़ा हो गया था। इसके बाद युवक इतना क्षुब्ध हो गया कि उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया और तमंचे से गोली मार ली।

रास्ते में तोड़ा दम
गोली की आवाज सुन परिवारीजनों के होश उड़ गए। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। धक्का मारकर दरवाजे की कुंडी खोली। देव बुरी तरह से खून में लथपथ पड़ा था। तत्काल ही घायल को अलीगंज स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। जिस तमंचे से युवक ने गोली मारी, उसे पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।