2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Gang rape in Etah: गैंगरेप कर आंगनबाड़ी कार्यकत्री का बनाया अश्लील वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर छह माह तक किया शारीरिक शोषण

-बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर छह माह से किया जा रहा था शारीरिक शोषण-अश्लील वीडियो बनाया, वायरल करने की धमकी-पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी  

less than 1 minute read
Google source verification

एटा

image

suchita mishra

Jul 18, 2019

एटा। आंगनबाड़ी कार्यकत्री के साथ छह माह तक गैंगरेप किया गया। चार लोगों पर आरोप है। पीड़िता पांच माह की गर्भवती है। पीड़िता दलित है। उसने अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अनुसूचित जाति आयोग तथा उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग से न्याय की गुहार लगाई है।

यह भी पढ़ें:धर्मेन्द्र यादव की याचिका पर इलाहाबाद हाईकोर्ट का संघमित्रा मौर्य को नोटिस, जानिए पूरा मामला!

छह माह से शारीरिक शोषण
मामला थाना राजा का रामपुर का है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री का कहना है कि आरोपियों ने बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर रेप किया। कार से पहरैया मोड़ पर फेंककर फरार हो गए। पीड़िता का कहना है कि उसके साथ पिछले छह माह से गैंगरेप किया जा रहा है। उसका अश्लील वीडियो बना लिया है। वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर शारीरिक शोषण कर रहे हैं। पुलिस से शिकायत करने पर परिजनों को भी जान से मारने की धमकी देते हैं। अब तो हद हो गई। रेप करने के बाद कार से फेंक गए। पीड़िता ने आरोपियों हाशिम, अनिल, बिजराम समेत चार लोगों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट थाना राजा का रामपुर में दर्ज कराई है।

यह भी पढ़ें:साक्षी मिश्रा के बाद अब इस प्रेमी युगल ने शादी के बाद वीडियो वायरल कर मांगी सुरक्षा, जानिए पूरा मामला!

सीएम योगी से प्रार्थना
पीड़िता ने योगी आदित्यनाथ से हाथ जोड़कर प्रार्थना की है- आप बेटियों के रक्षक हैं। मेरे साथ रेप करने वाले पहुंच वाले हैं, पैसे वाले हैं, राजनीतिक पहुंच वाले हैं। दोषियों को सजा दिलाई जाए।

Story Loader