14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

किसान के बेटे को सोने का अंडा देनी वाली मुर्गी लगी हाथ, 10 वर्ष में 200 बीघा जमीन और कमा ली करोड़ों की संपत्ति

एटा के रहने वाले राजेश्वर सिंह ने अपने रिश्तेदारों को भी बना दिया करोड़पति, आज इंकमटैक्स की टीम ने मारा छापा, तब हुआ खुलासा।

2 min read
Google source verification

एटा

image

Dhirendra yadav

Nov 10, 2017

income tax raid

income tax raid

एटा। एक गरीब किसान का बेटा महज 10 साल में 200 बीघा जमीन का मालिक बन गया। करोड़ों की संपत्ति है, उसके पास। इतना ही नहीं, उसके रिश्तेदार भी आज करोड़ों में खेल रहे हैं। ये कहानी है एटा के राजेश्वर सिंह की। सिंचाई विभाग में इंजीनियर पद पर तैनात राजेश्वर सिंह के यहां इंकम टैक्स की टीम ने छापा मारा है, जिसमें आय से अधिक संपत्ति के मामले का खुलासा हुआ।

20 स्थानों पर एक साथ कार्रवाई
सिंचाई विभाग के इंजीनियर राजेश्वर सिंह के दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, आगरा सहित बीस जगह इनकमटैक्स की टीम छापामार कार्रवाई की है। करोड़ो के जेवरात व नगदी, सहित 200 बीघा से ज्यादा जमीन के कागज बरामद किए गए हैं। एटा के थाना मारहरा में उनके पैतृक आवास गांव मेहनी मे इनकम टैक्स टीम की रेड जारी है। बताया गया है कि राजेश्वर सिंह के परिवार की आज से 10 वर्ष पूर्व पारिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी, लेकिन इतने कम समय में राजेश्वर सिंह रंक से राजा बन गए।

ये है आरोप
राजेश्वर सिंह एटा के थाना मारहरा के गांव मेहनी के पैतृक रहने वाले हैं। वर्तमान समय में राजेश्वर सिंह दिल्ली के ओखला में तैनात हैं। आरोप है कि राजेश्वर सिंह ने बीते 10 वर्षों में पद का दुरुपयोग करते हुए करोड़ों की अकूत सम्पत्ति काला धन कमाया है और इन्होंने 200 बीघा से ज्यादा एटा में करोड़ो की जमीन खरीदी है। वहीं अपने भाई गजेंद्र सिंह यादव के नाम व अपने रिश्तेदारों व नजदीकी लोगों के नाम से भी सैकड़ो बीघा जमीन ले रखी है। जिनकी इनकम टैक्स अधिकारी दस्तावेजो को खंगाल रहे हैं।

सपा परिवार के हैं करीबी
बताया गया है कि राजेश्वर सिंह सैफई परिवार के बेहद करीबी हैं। उनके सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव , शिवपाल सिंह यादव और रामगोपाल से अच्छे संबंध हैं। बताया ये भी गया है कि अखिलेश यादव की सरकार में शिवपाल सिंह यादव का राजेश्वर सिंह यादव पर विशेष आर्शीवाद रहा। उसी का नतीजा है, कि महज 10 साल में राजेश्वर सिंह करोड़ों की संपत्ति के मालिक बन बैठे। उनका परिवार एटा का चर्चित परिवारों में से एक है।

जारी है कार्रवाई
राजेश्वर सिंह के यहां आज सुबह जब इन्कमटैक्स की टीम ने छापा मारा, तो अफरा तफरी का माहौल बन गया। टीम की कार्रवाई जारी है। सूत्रों की मानें तो टीम को बहुत सी बेनामी संपत्ति के बारे में अभी तक दस्तावेज हाथ लग चुके हैं। इस कार्रवाई से राजेश्वर सिंह के नजदीकियों में भी हड़कंप मचा हुआ है।