
Praveen Togadia
एटा। अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के नेता प्रवीण भाई तोगड़िया ने एटा में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि 21 अक्टूबर को हम लखनऊ से अयोध्या कूंच करेंगे। वादा का पालन करो मोदी जी या सत्ता छोड़ दो। उन्होंने कहा कि ये आवाज लाखों आरएसएस के कार्यकर्ताओं, किसानों, नौजवानों की है। इसके साथ ही प्रवीण तोगड़ियां ने नई पार्टी बनाने की ओर भी इशारा किया।
अबकी बार रोजगार देने वाली सरकार
उन्होंने नरेंद्र मोदी पर हिन्दू जनता से किये गए राम मंदिर पर कानून बनाने, धारा 370 खत्म करने, किसानों की आय दुगनी करने और युवाओं को रोजगार दिलाने के वादों की वादा खिलाफी करने का आरोप लगाया और कहा कि यदि अयोध्या जाने के बाद मोदी जी ने हमारी बात नहीं मानी तो जैसे लाखों गावों में शिला पूजन हुआ था वैसे ही लाखो गावों में हमारे कार्यकर्ता फैल जायेंगे और 2019 का नारा होगा "अबकी बार हिंदुओं की सरकार, अबकी बार किसानों को कर्जा मुक्त करने वाली सरकार, अबकी बार युवाओं को रोजगार देने वाली सरकार।
जान की परवाह नहीं करता
जब उनसे पूंछा गया कि क्या आपकी जान को खतरा है तो उन्होंने कहा कि हम हमारी जान की चिंता नहीं करते। हम राम के घर की चिंता करते हैं। हम 100 करोड़ हिंदुओं की चिंता करते हैं। हम कर्ज से आत्म हत्या करने वाले किसान व बेरोजगार की चिंता करते हैं। हम तो जिस दिन निकले उसी दिन मर चुके हैं। हम कफन बांध कर हिंदुओं के लिए निकले हैं और जिस दिन निकले हैं मर चुके हैं। मरने वाले को कौन मारेगा? उन्होंने कहा कि जो मौत से डरता है, उसे दुनिया डराती है और जो मौत से नहीं डरता वो दुनिया को डराता है।
तो बनायेंगे पार्टी
प्रवीण तोगड़िया ने इस दौरान नई पार्टी बनाने की तरफ भी इशारा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों ने ही हिन्दुओं को छला है। अब हिन्दू जनता को तीसरा विकल्प ढूंढना होगा। जब उनसे पूंछा गया कि क्या नई पार्टी बनायेंगे तो उन्होंने कहा कि 1 लाख गावों में हमारे कार्यकर्ता 20 करोड़ हिंदुओं से हिन्दू मांग पत्र पर हस्ताक्षर करवा रहे हैं। अब यदि हिन्दू वोट बैंक खड़ी हो जाती है तब लोगों की इच्छा होगी तो पार्टी तो तुरंत खड़ी हो जाती हैं।
Published on:
22 Sept 2018 03:34 pm
बड़ी खबरें
View Allएटा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
