एटा। एटा महोतस्व में उड़ीसा से आए प्रिंस डांस ग्रुप ने अपनी अनुपम प्रस्तुति से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। डांस ग्रुप ने कुरुक्षेत्र में कृष्ण-अर्जुन संवाद की जीवंत प्रस्तुति दी। साथ ही दशावतर, गणेश स्तुति, शिव अवतार का जीवंत प्रदर्शन किया।
राज्यों के रंग दिखाने का प्रयास
देर रात्रि तक चले रंगारंग कार्यक्रम में देश ही नहीं, विदेशों में अपनी ख्याति प्राप्त कर चुके डांस ग्रुप ने अपनी अनुपम प्रस्तुति से ऐसा समां बांधा कि लोग पूरी तरह मंत्रमुग्ध नजर आए। एटा महोत्सव के उपाध्यक्ष व संयुक्त मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि इकलर्स ऑफ़ इंडिया की थीम के अनुसार भारत के अलग-अलग प्रदेशों के रंग दिखाने के लिए ये प्रयास किये गए हैं।
आईजीटी का विनर है ग्रुप
प्रिंस डांस ग्रुप उड़ीसा के कलाकार जोगेंद्र कुमार पटनायक ने बताया कि वो इंडिया गोट टैलेंट (आईजीटी) शो में 2009 में विनर रह चुके हैं। सीएनएन, आईबीए अवॉर्ड के लिए हम लोग अभिताभ बच्चन के साथ और कलर्स चैनल पर एआर