18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रियंका गांधी पर सपा नेता प्रो.रामगोपाल का बड़ा बयान, भाजपा सरकार के बजट पर भी बोले

एक निजी कार्यक्रम में आए सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल ने कहा कि सपा गठबंधन को होगा फायदा

less than 1 minute read
Google source verification

एटा

image

Abhishek Saxena

Jan 25, 2019

up news

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव ने भाजपा पर सीधा हमला बोला है। कहा कि अविश्वास प्रस्ताव के दौरान सदन में विपक्षी सदस्यों की अनदेखी की गई। उनके माइक बंद कर दिए गए। सदन के भीतर रखी गई उनकी बातों को बाहर नहीं दिखाया गया। कैमरा सिर्फ सत्ता पक्ष की ओर केंद्रित था। कहा कि भाजपा गठबंधन का जिसने भी साथ दिया वे सभी नर्क में चले गए।

एटा। प्रियंका गांधी के सक्रिय राजनीति में आने के बाद चुनावी गरमी और बढ़ गई है। सपा बसपा पैक्ट के बाद कांग्रेस ने यूपी की सीटों पर अकेले लड़ने का मन बनाया है। प्रियंका गांधी को मैदान में उतारने पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि यूपी की राजनीति में सपा बसपा गठबंधन को इससे बड़ा फायदा होगा। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा पहली फरवरी को लाए जाने वाले बजट पर भी सवाल उठाए हैं। रामगोपाल यादव एटा में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।

नई सरकार लाती है बजट
प्रो.रामगोपाल यादव ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की केंद्र सरकार पर निशाना साधा। एटा में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे प्रो.रामगोपाल यादव ने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बजट नई सरकार लाती है। लेकिन, मोदीजी की सरकार पहले बजट ला रही है। पहली फरवरी को जो बजट लाया जा रहा है ये कायदे से नहीं होना चाहिए था। उन्होंने इशारों में कहा कि आने वाले चुनाव में गठबंधन से ही प्रधानमंत्री बनेगा। इस बजट में ये सरकार ऐसी घोषणाएं करेंगे कि नई सरकार के सामने दिक्कतें पैदा होंगी।

कई राज्यों में गिरेगी सरकार
सपा राष्ट्रीय महासचिव प्रो.रामगोपाल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ झूठे वादे करती है। जनता को गुमराह करती है। कई राज्यों में जहां इन्हें बहुत सीटें मिली है, वहां इस बार चुनाव में दो चार सीटों पर ही सिमटकर रह जाएंगी। सरकार का गिरना निश्चित है।