9 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सौतेले बेटे ने महिला से किया दुष्कर्म, पति ने दो बार कराया अबॉर्शन

यूपी के एटा से शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां सौतेले बेटे ने महिला से दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसमें उसके पति ने भी साथ दिया।

less than 1 minute read
Google source verification

एटा

image

Aman Pandey

Jun 30, 2025

प्रतीकात्मक तस्वीर- पत्रिका नेटवर्क

प्रतीकात्मक तस्वीर- पत्रिका नेटवर्क

एटा में पिता के सामने बेटे ने सौतेली मां के साथ दरिंदगी की। महिला का आरोप है कि पति शादी के बाद दो बार अबॉर्शन करा चुका है। इसकी शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं है। इसके बाद थक-हारकर एसएसपी से शिकायत की। पीड़िता ने सौतेले बेटे और पति के खिलाफ के रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

महिला ने की थी कोर्ट मैरिज

पीड़िता थाना निधौलीकलां के एक गांव की रहने वाली है। पीड़िता के मुताबिक, उसकी पहली शादी थाना सिकंद्राराऊ के एक गांव में हुई थी। एक साल बाद ही पति की करंट से मौत हो गई थी। इसके बाद दूसरी शादी निधौली कला क्षेत्र में रहने वाले शख्स से कोर्ट मैरिज कर ली। 2009 में पति की पहली पत्नी की मौत हो गई थी।

बाप-बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज

पति रिटायर्ड दरोगा है और कुछ साल पहले ही रिटायर्ड हुआ है। पति को पहली पत्नी से बेटा है, जबकि उससे कोई बच्चा नहीं है। आरोप है कि 23 जून को सौतेले बेटे ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान पति भी मौजूद था। उसने कोई भी विरोध नहीं किया। आरोप है कि पति ने कुछ साल पहले दो बार गर्भपात भी कराया है। शिकायत के बाद एसएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। मामले में निधौलीकलां पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें; हाइवे पर ट्रक ड्राइवरों में खौफ का पर्याय था संदीप, STF ने एक लाख के इनामी को मुठभेड़ में मार गिराया

दरोगा ने बेटे के नाम कर दी है सारी संपत्ति

पुलिस जांच में संपति का मामला सामने आया है। दरोगा ने बेटे के नाम पर संपत्ति कर दी है। इसको लेकर विवाद बताया जा रहा है। पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।