
यूपी के एटा में एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां शादी के मंडप से दूल्हे राजा को पुलिस उठा ले गई। इसके बाद दुल्हन घंटों दूल्हे का इंतजार करती रही। युवक शादी करने के लिए बरात लेकर पहुंचा। इसकी जानकारी उसकी पहली पत्नी को हो गई। इस पर वह शादी के बीच में ही पुलिस को लेकर पहुंच गई। हकीकत पता चली तो लोगों के होश उड़ गए।
पहली पत्नी पुलिस लेकर पहुंची शादी में
मामला मिरहची थाना क्षेत्र के बढ़ौली गांव का है। गांव निवासी रामप्रसाद डीलर की बेटी पूजा की शादी 12 जून को तय थी। नगला रतुआ गांव निवासी दूल्हा वीरेश थाना कोतवाली देहात गांव में बारात लेकर पहुंचा। बरात चढ़ने के बाद जलपान का कार्यक्रम चल रहा था। इसी समय फिरोजाबाद के एका थाना क्षेत्र के नगला गडुआ गांव निवासी माया वीरेश की पहली पत्नी, पुलिस को लेकर पहुंच गई।
पति का चरित्र ठीक नहीं है
पुलिस को देखकर बारात और दुल्हन के घर वालों के होश उड़ गए। माया ने बताया कि वीरेश उसका पति है। उनकी शादी 24 सितंबर 2019 को हुई थी। एक-दो बार सुसराल जाने के बाद उसका पति वीरेश उसे बुलाने नहीं आया। पति हलवाई का काम करता है। माया ने आगे बताया कि शादी कार्यक्रमों में महिलाएं भी इसके साथ काम करने जाती हैं। इसका चरित्र कुछ ठीक नहीं है। इसी के चलते वह उसको रखना नहीं चाहता है।
समझौते के बाद पूरी की शादी की रस्में
पुलिस ने बारात से ही वीरेश को पकड़ लिया और उसे थाने ले गई। इसके बाद माया और वीरेश में समझौते की बातचीत होने लगी। रात करीब 12 बजे तक समझौता हो पाया। इसके बाद माया वहां से चली गई। दूल्हा मंडप पहुंचा और शादी की रस्में पूरी की। थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया क मामला पुलिस रिस्पांस व्हीकल यानी पीआरवी 112 का था। कल रात की घटना है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
(यह खबर श्रेया पांडेय ने लिखी है। श्रेया पत्रिका यूपी डिजिटल के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं)
Published on:
15 Jun 2023 06:36 pm
बड़ी खबरें
View Allएटा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
