
एटा। थाना अलीगंज क्षेत्र में तेज रफ्तार जुगाड़ ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार 2 महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। ये मामला थाना अलीगंज के अंतर्गत टपुआ मोड़ का है, जहां तेज गति से आ रही जुगाड़ वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गयी। दोनों महिलाएं अपनी रिश्तेदारी में जा रही थीं। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से 108 एम्बुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज में भर्ती कराया गया है, जहां उनका अभी भी उपचार चल रहा है। वही डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालात को गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रैफर कर दिया।
Published on:
29 Oct 2019 01:31 pm
बड़ी खबरें
View Allएटा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
