26 दिसंबर 2025,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फौजी के घर में निकला 10 फुट लंबा अजगर, मचा हड़कम्प

जिले में आईटीआई चौराहे के पास एक फौजी के घर में भारी भरकम अजगर निकल आने के बाद हडकंप मचा हआ है।

2 min read
Google source verification
10 feet long python ajgar in sainik house

फौजी के घर में निकला 10 फुट लंबा अजगर, मचा हड़कम्प

इटावा. उत्तर प्रदेश के इटावा शहर में अजगरों के निकलने का सिलसिला बदस्तूर जारी है। गुरूवार देर रात सिविल लाइन इलाके के आईटीआई चौराहे के पास एक फौजी के घर में भारी भरकम अजगर निकल आने के बाद हडकंप मचा हआ है। जिससे लोग अभी दहशत में हैं।

10 फुट लंबा और करीब 50 किलो वजन का अजगर

जिले में पकड़ा गया अजगर करीब 10 फुट लंबा और इसका वजन करीब 50 किलो के आस-पास आंका जा रहा है। अजगर के निकल जाने की खबर मिलने के बाद बड़े पैमाने पर इलाकाई लोग जुट गए। वैसे करीब पांच सालों में इटावा में इतने अजगर निकल आए है कि इटावा के लोग को अजगरों के दोस्त बनते जा रहे है। जिस सख्श के घर में यह अजगर निकला है। वह फौजी दिनेश कुमार का घर है। घर के बाहर बनी हुई दूकान में आहट होने के बाद जब लोगों ने देखा अजगर की पुष्टि होने के बाद वन विभाग टीम को खबर दी गई। जिस पर मौके पर वन दरोगा तालिब वन्य जीव संस्था सोसायटी फॉर कंजरवेशन ऑफ नेचर के सचिव संजीव चौहान,सोशन संस्था के सचिव डा.आशीष त्रिपाठी समेत अन्य पदाधिकारियो को लेकर पहुंचे।

अजगर को मशक्कत के बाद पकड़ लिया

जिन्होंने घर के भीतर निकले अजगर को मशक्कत के बाद पकड़ लिया। संजीव चौहान ने अजगर को पकड़ने के बाद बताया कि अजगर मोलूरस पासथन प्रजाति का है। असल में अजगरो के प्राकृतिक वास खत्म हो रहे हैं, इसी कारण वो शहरों की ओर से पलायन कर रहे हैं। जब शहरों की ओर पलायन करते हैं तो निश्चित है कि उसका असर आम लोगों पर पड़ता है। लोग सांप या अजगरों को देख कर काफी डरते भी हैं इसके बावजूद यहां के लोगों में अब इनके प्रति काफी जागरूकता देखी जा रही है क्योंकि जैसे ही अजगर या फिर कोई अन्य सांप निकलता है उसकी जानकारी वन विभाग या फिर संस्था को सीधे दी जाती है। जिसके बाद संस्था के पदाधिकारी वन कर्मियों के साथ मौके पर आकर उनको पकड़ने का काम करते हैं।

प्राकृतिक वास में छोड़ दिया जाएगा अजगर

आशीष त्रिपाठी ने बताया कि अजगर में जहर नहीं होता है लेकिन उसके पकड़ में आने के बाद उसका काफी नुकसान हो सकता है। अजगर के शरीर में जहर न होने के बावजूद भी उसकी जीभ का असर प्रभावी होता है। अजगर को पकडने के लिए पहुंचे वन दरोगा तालिब ने बताया कि उनको इस बात की जानकारी दी गई कि यहं पर अजगर निकला हुआ है। जिस पर टीम के साथ उसको पकड़ने के लिए पहुंच कर अजगर को पकड़ लिया है जिसको उसके प्राकृतिक वास में छोड़ दिया जाएगा।