23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सत्य नारायण की कथा सुनने के बाद 11 भक्तों पर विपत्ति का पहाड़

पूड़ी सब्जी खाने के बाद लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए।

2 min read
Google source verification

इटावा

image

Alok Pandey

Jun 06, 2018

food poisoning, home remedies for food poisoning , etawah news

सत्य नारायण की कथा सुनने के बाद 11 भक्तों पर विपत्ति का पहाड़

इटावा . सत्य नारायण भगवान की कथा के बाद आयोजित भंडारे का प्रसाद खाने के बाद 11 लोगों की हालत बिगड़ गई। उल्टी व पेट दर्द पर उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही डाक्टरों ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग होने के कारण लोग बीमार हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के गांव नेन सुख निवासी मलखान सिंह यादव ने मंगलवार को अपने घर पर सत्य नारायण भगवान की कथा कराई थी। उनके रिश्तेदारों के अलावा परिवार के लोग व ग्रामीण भी शामिल हुए थे। कथा के भंडारे में उन्होंने हलवा के अलावा पूडी व म_े के आलू बनवाए थे। शाम को सभी लोगों ने भंडारा खाया। रात करीब नौ बजे लोगों के पेट में दर्द होने के अलावा उल्टी व दस्त की शिकायत हुई। देखते ही देखते करीब 11 लोग इसके शिकार हो गए। सभी लोगों को एक लोडर में जिला अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों ने सभी को भर्ती कर लिया। भर्ती होने वाले में गीतादेवी पत्नी घनश्याम , फूलन श्री पत्नी लज्जा राम, राम देवी पत्नी साहूकार, पवन पुत्र राधा कृष्ण, स्वेच्छा पुत्री रणवीर सिंह, रामवीर पुत्र हाकिम सिंह, रणवीर सिंह पुत्र हाकिम सिंह, तेजू पुत्र योगेंद्र सिंह, सौरभ पुत्र घनश्याम डॉली पुत्री संजीव कुमार, घनश्याम व साहूकार शामिल थे। बुुधवार की सुबह सभी की हालत में सुधार होने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। लोगों ने बताया कि उन लोगों ने पूड़ी हलवा के अलावा म_े के आलू का सेवन किया था। उसके बाद से उन्हें पेटदर्द के अलावा उल्टी की शिकायत हो गई। इस संबंध में प्रभारी सीएमएस डा पीके गुप्ता ने बताया कि एक दर्जन लोगों को उल्टी पेटदर्द की शिकायत होने पर भर्ती किया गया था। पूड़ी सब्जी खाने के बाद लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए।

फूड प्वाइजनिंग के घरेलू उपचार...

1. पीएं नींबू का रस
जब फूड प्वाइजनिंग की समस्या होती है तब शरीर से पानी उल्टी और दस्त के रूप में बाहर निकल जाता है। ऐसे में आप एक गिलास पानी में आधा कटा हुआ नींबू का रस और थोड़ा-सा शहद मिलाकर पीएं। दिन में 3 बार इस पानी का सेवन फूड प्वाइजनिंग से राहत दिलाएगा।

2. सेब के सिरके का इस्तेमाल
एक गिलास में गर्म पानी में 2 चम्मच सेब का सिरका डालकर पीएं। इसे आप दिन में कम से कम 2 बार जरूर करें। सेब के सिरके में कई तरह के एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो शरीर से दूषित बैक्टीरिया को समाप्त करते हैं।

3. लाभकारी तुलसी
आयुर्वेदक औषधि तुलसी फूड प्वाइजनिंग में एक कारगर घरेलू उपचार है। फूड प्वाइजनिंग को दूर करने के लिए आप तुलसी के पत्तों से उसका रस निकालें। इसमें 1 चम्मच शहद में डालकर इसका सेवन कर लें। इसके अलावा आप पानी में तुलसी के रस को भी मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं।

4. मेथी के दाने का पानी
फूड प्वाइजनिंग से राहत पाने के लिए 1 चम्मच मेथी दाने को ताजे मठ्ठे में मिलाकर पीएं। दिन में कम से कम 2 बार इसका सेवन आपकी इस प्रॉब्लम को दूर कर देगा।

5. काली चाय का करें सेवन
इस समस्या को दूर करने के लिए काली चाय का सेवन भी बहुत फायदेमंद होता है। दिन में 2 बार काली चाय का सेवन करें। आपको फूड प्वाइजनिंग से राहत मिल जाएगी। इसके अलावा पानी को आप जितना पी सकते हैं उतना पीएं।