25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस की बड़ी कामयाबी, हजारों का इनामी खूंखार अपराधी गिरफ्तार, शहर में मचा हड़कंप

पुलिस की बड़ी कामयाबी, हजारों का इनामी खूंखार अपराधी गिरफ्तार, शहर में मचा हड़कंप  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटावा

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 23 Nov 2018, 8:48 AM IST

etawah

पुलिस की बड़ी कामयाबी, हजारों का इनामी खूंखार अपराधी गिरफ्तार, शहर में मचा हड़कंप

इटाव. उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के जसवंतनगर इलाके में सैफई रोड पर नगला नरिया मोड के पास जसंवतनगर पुलिस की मुठभेड़ में 25000 का इनामी कुख्यात अपराधी गिरफ्तार कर लिया गया है। मुठभेड़ में इस अपराधी के पैर में गोली लगी है जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया है । पुलिस मुठभेड में कुख्यात अपराधी का एक साथी मौके-ए-वारदात पर हालात का फायदा उठा कर फरार हो गया। उसको मुख्यालय के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया है ।

इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत पुलिस को उस समय एक बड़ी कामयाबी मिली जब जसवंतनगर पुलिस ने 25000 के इनामी कुख्यात अपराधी विक्रम उर्फ बिट्टू यादव पुत्र जनमेजय सिंह निवासी नगला नरिया जसवंतनगर को एक मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की तरफ से चलाई गई गोली में विक्रम यादव के पैर में चोट लग गई। उसके बाद उसको मुख्यालय के डाक्टर भीमराव अंबेडकर राजकीय चिकित्सालय में दाखिल कराया गया है।

उन्होंने बताया कि विक्रम यादव हाईवे का कुख्यात लुटेरा है इसके खिलाफ दो दर्जन के आसपास मुकदमे दर्ज है। विक्रम यादव लंबे समय से वांछित चल रहा है। 2015 में यह पुलिस अभिरक्षा से फरार भी हो चुका है। पुलिस ने इस अपराधी के कब्जे से 315 बोर का एक तंमचा बरामद करने का दावा किया है। इटावा के एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी की अगुवाई में अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान में यह दर्जनवी ऐसी मुठभेड मानी जा रही है, जिसमें कुख्यात अपराधी को पुलिस मुठभेड में गिरफ्तार किया गया है । पुलिस के इस अभियान से अपराधियों की कमर पूरी तरह से टूट गई है । मुठभेड में प्रभारी निरीक्षक जेपी पाल,एसआई सुरेश यादव, मनोज यादव, राजेश और कई अन्य पुलिस कर्मी शामिल हुए।