
प्रतापपुरा क्षेत्र का रहने वाले 55 साल के अर्जुन गुर्जर की हत्या कर दी गई। हत्या बेहद फिल्मी अंदाज में की गई। अरविंद की हत्या के बाद शव को नमक में लपेटकर चंबल नदी के किनारे लगभग 6 फीट नीचे गाड़ दिया गया था।
आस पास के लोगों और परिवार के मुताबिक हत्या पैसों के लेन-देन में की गई है। आरोपी द्वारा बताई गई बातों के आधार पर पुलिस कई लोगों की तलाश में लगी है। फोरेंसिक जांच में कई फिंगरप्रिंट मिले हैं। माना जा रहा है कि हत्या में कई लोग शामिल हो सकते हैं।
मृतक की पहचान सोनवीर सिंह के बेटे अरविंद गुर्जर के रूप में हुई है। अरविंद सहसों थाना के तहत आने वाले प्रतापपुरा का रहने वाला था। अरविंद के शव को नमक में लपेटकर चंबल नदी के किनारे 6 फीट नीचे छिपा दिया गया था। पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी प्रेम सिंह से पूछताछ की तो उसने सच उगलना शुरू किया। पकड़े गए आरोपी प्रेम सिंह की निशानदेही पर चंबल नदी के किनारे से शव बरामद किया गया।
पुलिस को शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। मृतक का पैर एक मोटी रस्सी और हाथ तार से बंधे हुए थे। अरविंद की गर्दन और सीने पर कुल्हाड़ी से कई बार हमला किया गया था। उसकी जांघ भी कुल्हाड़ी के हमले से बुरी तरह लहुलुहान थी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने मुश्किल से शव को गड्ढे से बाहर निकाला।
Updated on:
26 Oct 2024 04:33 pm
Published on:
10 Jun 2024 04:53 pm
बड़ी खबरें
View Allइटावा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
