
ट्रक में टैंपों घुसा महिला - बच्ची की मौके पर मौत ,5घायल
इटावा . दर्दनाक हादसे में दो जिंदगियों का अंत हो गया, जबकि पांच लोग जिंदगी के लिए मौत से जूझ रहे हैं। यह हादसा सोमवार की शाम सैफई इलाके मे रमैयापुर गांव के पास महिला पुलिस चौकी के सामने हुआ। दुर्घटना का कारण सडक़ पर खड़ा खराब ट्रक और टेंपों की रफ्तार बना। बेलगाम टेंपो तेज रफ्तार में ट्रक के पीछे जाकर घुस गया। इस हादसे में एक महिला और एक किशोरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के पांच अन्य घायल हो गये। सभी घायलों को इलाज के लिये सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है ।
इटावा के एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आज शाम करीब 5 बजे इटावा कोतवाली के गाड़ीपुरा निवासी आमिर और उसका भाई अपने बच्चों के साथ करहल के लिए निकले थे। यह लोग किराए के टेंपों में सवार थे और जैसे ही टेंपो सैफई के रमैयापुर में महिला थाने के सामने पहुंचा तो हादसा सोमवार की शाम सैफई इलाके मे रमैयापुर गांव के पास महिला पुलिस चौकी के सामने हुआ। दुर्घटना का कारण सडक़ पर खड़ा खराब ट्रक और टेंपों की रफ्तार बना। बेलगाम टेंपो तेज रफ्तार में ट्रक के पीछे जाकर घुस गया। हादसा सोमवार की शाम सैफई इलाके मे रमैयापुर गांव के पास महिला पुलिस चौकी के सामने हुआ। दुर्घटना का कारण सडक़ पर खड़ा खराब ट्रक और टेंपों की रफ्तार बना। बेलगाम टेंपो तेज रफ्तार में ट्रक के पीछे जाकर घुस गया। हादसे में टेंपो में सवार अलीना (8 साल) पुत्री कलीम, पारंवा (6 साल) पुत्री रहीम, जैनब (6 साल) पुत्र रहीम, माहिरा (2 साल) पुत्री आमिर तथा आमिर पुत्र अहमद तथा एक साल का आरिफ घायल हो गया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने ट्रक के नींचे फंसे टेंपो से घायलों को बाहर निकाला तथा इलाज के लिये सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। डाक्टर्स ने अलीका की हालत को बेहद गंभीर बताया है।
Published on:
28 May 2018 10:07 pm
बड़ी खबरें
View Allइटावा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
