26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रेलगाडियों पर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार

रेलगाडियों पर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटावा

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 22 Jul 2018, 9:25 AM IST

etawah

रेलगाडियों पर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गैंग के 6 सदस्य गिरफ्तार

इटावा. देश का सबसे अहम दिल्ली हावडा रेल मार्ग पर संचालित रेलगाडियों है नामी चोरों के हवाले । तभी तो आये दिन चोरों की वारदात राजकीय रेलवे पुलिस को सदमा देती रहती है। लेकिन अब पुलिस ने मुस्तैदी के साथ ऐसे चोर गैंगों को अपने शिकंजे में लेना शुरू कर दिया है ।

उत्तर प्रदेश में इटावा स्थित राजकीय रेलवे पुलिस ने दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग पर संचालित रेल गाडियों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले अंतरराज्यीय गैंग के 6 सदस्यों को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार करने का दावा किया ।


राजकीय रेलवे पुलिस के प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार मलिक ने आज यहां बताया कि गैंग के 6 सदस्यों को भारी मात्रा में चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया। राजकीय रेलवे पुलिस थाने की पूरी सुरक्षाबल के साथ बीती रात पौने तीन बजे प्लेटफार्म नंबर 1 पर चोरी की योजना बनाते हुये गैंग के 6 सदस्यों को 8 मोबाइल,4 लैपटॉप,6 चाकू ,200 ग्राम नशीला पाउडर,8160 रुपये नगद व अन्य चोरी के उपकरणों के साथ गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इस गिरोह का भंडाफोड़ होने के बाद रेल में चोरी की वारदातों में गिरावट आएगी।


रेल में सफर कर रहे मुसाफिरों की सुरक्षा दृष्टि से इटावा जीआरपी ने यह आपरेशन शुरू किया था । आये दिन रेल में सफर करने वाले यात्रियों के सामान की चोरी हो जाती है, दिल्ली से कानपुर रेल रूट पर चोरों का गिरोह सक्रिय था । लगातार वह गिरोह रेल यात्रियों के समान को चुराकर बेच दिया करता था। इस गैंग की दिल्ली अपराध शाखा व इटावा जीआरपी को ऐसे गैंग की तलाश काफी लंबे समय से थी ।
बताते चले कि दिल्ली हावडा रेलमार्ग देश के सबसे अहम रेलमार्ग है और इस मार्ग पर सबसे अधिक यात्री रेल गाडियो को संचालन होता है लेकिन पुलिस की चौकसी के बावजूद भी चोरों का गैंग रहता है इस मार्ग पर पूरी तरह से सक्रिय ।