इटावा

मंदिर में दर्शन करने पहुंची अभिनेत्री पिया बाजपेई, जानिये इनके सक्सेस का राज

चंबल घाटी के प्रभाव वाले उत्तर प्रदेश के इटावा की पहचान आम तौर पर खूंखार डाकू की शरणस्थली के तौर ही मानी जाती है।

3 min read
Sep 06, 2017

इटावा. चंबल घाटी के प्रभाव वाले उत्तर प्रदेश के इटावा की पहचान आम तौर पर खूंखार डाकू की शरणस्थली के तौर ही मानी जाती है। इस छवि के प्रभाव को खत्म करने का काम वैसे तो समय-समय पर किया जाता रहा है। यहीं से निकलकर पिया बाजपेई ने फिल्मी दुनिया में कदम रखा और कामयाबी भी पाई। माना जा रहा है कि चंबल की बदनाम छवि अब आधुनिकता और विकास के पीछे छूटती जा रही है।


इटावा के मंदिर में दर्शन करने पहुंची अभिनेत्री पिया बाजपेई


असल में पिया ने वो काम किया है जो किसी ने आसानी ने इससे पहले करना तो दूर उसके बारे मे ना तो सोचा है और ना ही किया है। पिया बाजपेई, एक ऐसी लड़की है जो हिंदी भाषी होने के बाबजूद तमिल फिल्मों की लोकप्रिय अभिनेत्री बनीं। तमिल फिल्मों में कामयाबी के हासिल करने के बाद पिया अब हिंदी सिनेमा में भी पैर जमाती हुई दिख रही है। इस बीच इटावा और चंबल जैसे क्षेत्र से निकली इस अभिनेत्री की कामयाबी ने सभी को हैरान कर दिया है।


पहली हिंदी फिल्म में ब्लड माफियाओं पर किया वार


अपनी पहली हिंदी फिल्म लालरंग से पिया ने काफी कुछ संकेत भी दिये। लालरंग ब्लड माफियाओं और उनके गोरखधंधे के इर्द-गिर्द घूमती हुई फिल्म ने पिया को हिंदी सिनेमा में खासी पहचान दी है। इस फिल्म से ब्लड माफियाओं के कारगुजारी को उजागर किया गया है। पहली बार बिना किसी मेक-अप के साधारण से कपड़ो से नजर आ चुकी पिया असल मे काफी बोल्ड और बिंदास रहती हैं।


साउथ की फिल्म से बनाई पहचान


दक्षिण भारत की फिल्मों में अपने जोरदार अभिनय से कामयाबी हासिल करने के बाद पिया को भरोसा है कि उन्हें बॉलीबुड की फिल्मों में भी जबरदस्त कामयाबी मिलेगी। अपने सिनेमाई कैरियर के बारे में पिया बताती है कि 'वह अब तक दो दर्जन से अधिक हिट फिल्मों मे काम कर चुकी हैं, सबसे पहले हिन्दी भाषा में बनी 'खोसला का घोसला' का तमिल भाषा में रीमिक्स मे लीड रोल मे काम किया। साल 2011 में तमिल भाषा में रिलीज हुई को नाम की फिल्म सुपर हिट रही है। इस फिल्म ने अकेले यूके में 4 दिन में 4 करोड से अधिक का कारोबार करने में कामयाबी मिली।


बीसीए पास हैं पिया बाजपेई


पिया की शुरूआती शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर से हुई। इंटर तक पढ़ाई पिया ने इटावा के ही राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से किया और मध्यप्रदेश से बीसीए किया है। पिया को डांस और अभिनय करने का शौक बचपन से ही था। इसी शौक के चलते कई बार दिल्ली ओर मुंबई मे काफी संघर्ष किया है। कई बार मुंबई में आडिशन देने के बाद प्रियदर्शन के साथ एक विज्ञापन में काम करने का मौका मिला। इसी के साथ प्रियदर्शन के साथ पहली फिल्म भी करने को मिली है। पिया अब तक मेगा स्टार अमिताभ बच्चन और किक्रेटर महेंद्र सिंह धोनी सहित नामी हस्तियों के साथ 100 से अधिक विज्ञापन में काम किया है।


मिला परिवार का साथ


पिया को आगे बढ़ाने में सबसे अधिक मेहनत उनकी मां कांती ने की है, जिन्होंने पिया को आगे बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इसी वजह से पिया की इस तरक्की पर सबसे अधिक खुश भी उनकी मां ही हैं। सबसे हैरत की बात तो यह है कि पिया को ना तो तमिल और तेलुगू दोनों भाषाओं में से कोई भी भाषा नहीं आती है। पिया को माधुरी दीक्षित और मेगा स्टार अमिताभ बच्चन खासे पंसद है। इसी साल 7 अप्रैल को रिलीज हो चुकी लवस्टोरी, मनोरंजन, ड्रामा के अलावा अन्य मनोरंजक मसाले से भरपूर बॉलीबुड की फिल्म मिर्जा जूलियट फिल्म ने काफी कुछ तरजीह मिल चुकी है।


पिया कहती है कि उनके लिए हर चीज टर्निंग प्वाइंट होती है। हर एक फिल्म, हर एक एड टर्निंग प्वाइंट होता है, क्योंकि उसी एक चीज को देखकर आपका कान्फिडेंस बढ़ता है। आपके प्रोफाइल में एक नई चीज जुड़ती होती है और उसी के जरिए आपको दूसरा काम मिलता है। ऑडिशन आपको हर चीज के देने पड़ते हैं।

अपनी मिट्टी से है लगाव


पिया बताती है कि मैं साल में 1-2 बार इटावा आती है। होली-दीपवाली पर खास करके आना हो जाता है। अपने भाई के साथ शहर का बाजार भी घूमने के लिए जाती हूं। इस बार भी पिया अपने माता-पिता के साथ कई घार्मिक स्थलों पर भी घूमने के लिए गई। दो दिन भ्रमण में पिया अपने पैतृक गांव बाह तो घूमी ही साथ ही महाभारत कालीन काली वाहन मंदिर, यमुना नदी के किनारे पुरातन मंदिर, अपने सरस्वती शिशु मंदिर के अलावा शहर के चाट बाजार मे भी घूमी।

रिलीज होने वाली है अगली फिल्म


पिया बताती है कि सारेगामा कंपनी निर्मित तमिल और मलायालयम भाषा में एक फिल्म 22 सिंतबर को रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म तमिल भाषा में 'अभि एंव अनू' के नाम से आ रही है। मलायलयम भाषा में इस फिल्म का नाम 'अभियूम अनूयम' होगा। प्रेम प्रसंग पर आधारित यह फिल्म बेहद रोचक होगी। फिल्म मे मेरा किरदार अनू का है वो बड़ा ही उलझा हुआ सा है।

Published on:
06 Sept 2017 07:31 am
Also Read
View All

अगली खबर