
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भाई हुए कोरोना संक्रमित
इटावा. पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के चचेरे भाई व इटावा जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव उर्फ अंशुल यादव 28 जुलाई से कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। बताया गया है कि दोपहर अभिषेक यादव ने खुद को होम आइसोलेट करने के बाद स्वास्थ्य विभाग को इस बात की जानकारी दे दी जिसे आधिकारिक रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया है।
मालूम हो कि 14 जून को पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव कोरोना पॉजिटिव मिले थे। सैफ़ई कोविड अस्पताल में इलाज के दौरान ठीक हो चुके हैं। उनकी जांच रिपोर्ट लख़नऊ से पॉजिटिव आई थी। इस बारे में सीडीओ राजगनपति आर ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष होम आइसोलेट हुए हैं। जब तक की लिखित जानकारी उनके पास नहीं आ जाती उनके पॉजिटिव होने के बारे में नहीं बता सकते।
Published on:
01 Aug 2020 06:05 pm
बड़ी खबरें
View Allइटावा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
