4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तालाब से भैंस निकाल रहे लड़के की डूबकर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

तालाब पर मौजूद गांव के अन्य बच्चे चीखने चिल्लाने लगे, तो कुछ ही समय में गांव के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गये...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटावा

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 28 May 2018, 10:20 AM IST

Boy death due to drowning in pond etawah news

तालाब से भैंस निकाल रहे लड़के की डूबकर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

इटावा. उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के बिठौली थाना क्षेत्र के बंसरी गांव मे एक किशोर की मौत उस समय हो गई जब अपनी भैंस को गांव में बने तालाब में पानी पिला रहा था लेकिन भैंस पानी से बाहर नहीं निकली जिस पर वह खुद ही तालाब में घुस गया फिर वापस नहीं निकला। कुछ देर बाद उसका शव ही बाहर आया।

तालाब में डूबा किशोर

पुलिस के मुताबिकबताया कि बिठौली थाना क्षेत्र के गांव बंसरी निवासी श्रीकृष्ण दोहरे का करीब 16 वर्षीय पुत्र उपेन्द्र कुमार गुरुवार सुबह साढे 9 बजे गांव के तालाब में भैंस को पानी पिलाने गया था। भैंस उसी तालाब में घुस गयी और काफी प्रयास के बाद जब वह बाहर नहीं निकली, तो किशोर भैंस को बाहर निकालने के लिये तालाब में घुस गया और कुछ ही समय में वह देखते ही देखते तालाब के पानी में गुम हो गया। वहीं तालाब पर मौजूद गांव के अन्य बच्चे चीखने चिल्लाने लगे, तो कुछ ही समय में गांव के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गये। जिसमें से कुछ तैरने बाले लोग आनन फानन में तालाब में घुस गये और काफी खोजबींन के बाद किशोर को बाहर निकाला गया लेकिन तब तक काफी समय हो चुका था, जिससे किशोर की मौत हो गयी।

परिजनों में मचा कोहराम

मौत की खबर सुनते ही किशोर के परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने उक्त किशोर के शव का पंचनामा भरकर शव को पीएम के लिये जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक कक्षा 10 का छात्र था, जो अपने पूरे परिवार को चलाता था। ग्रामीणों के अनुसार मृतक के पिता सहित भाई मंद बुद्धि के बताये जाते है। जिसके चलते मृतक की माता का रो रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं कुछ ग्रामीणों ने दबी जुबान से ग्राम प्रधान पर तालाब को समतल न कराकर किनारों पर गहरा कराने का आरोप लगाया है। जिसके चलते किशोर की मौत हुयी और अन्य मौत होने की भी आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने शव को परीक्षण के लिए भेज दिया है।