
Symbolic Photo of PM Modi during visit to Bundelkhand Express way
यूपी के बुंदेलखंड को दिल्ली से जोड़ने के लिए चित्रकूट से लेकर इटावा तक बने बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे लोकापर्ण 16 जुलाई को पीएम मोदी करेंगे। इसके पहले पीएम मोदी को इसी लोकार्पण के लिए 12 जुलाई को आना था। लेकिन एक्सप्रेस वे के अधूरे निर्माण को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से आपत्ति जताई गई थी। जिसके बाद बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे लोकार्पण को लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से 16 जुलाई की तिथि निर्धारित की गई है। शनिवार की सुबह मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, पुलिस महानिदेशक देवेंद्र सिंह चौहान, अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी ने हवाई सर्वेक्षण किया।
Chief Secretary, ACS Avanish Awasthi Helicopter Tour Bundelkhand Express way
बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर पीएम मोदी के आगमन से पहले उसकी सुरक्षा और समीक्षा के लिए यूपी के प्रमुख बड़े अधिकारियों ने हेलीकाप्टर से दौरा किया। इस दौरान आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे को जोड़ने वाले स्थान इटावा के कुदरेल से चित्रकूट तक एक एक प्वाइंट को बारीकी से देखा। लखनऊ से चलकर मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का हेलीकाप्टर से हवाई सर्वेक्षण करते हुए किलोमीटर 280 पर बने हेलीपैड पर उतरे।
3 दिनों में पूरा हो जाएगा बुंदेलखंड का काम
मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने पत्रकार वार्ता में कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का काम अगले दो-तीन दिनों में पूरा हो जाएगा। इसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 16 जुलाई को करेंगे। एक्सप्रेस-वे के निरीक्षण में कुदरेल से चित्रकूट तक एक एक प्वाइंट को देखा जाएगा । जालौन में समीक्षा बैठक कार्यक्रम स्थल पर होगी।
बुंदेलखंड से जुड़े 8 जिलों को फायदा
मुख्य सचिव ने कहा कि एक्सप्रेस-वे कम समय में बनकर तैयार हुआ है, इससे बुंदेलखंड के जिलों एवं इटावा, औरैया जनपद को लाभ होगा। चित्रकूट की कनेक्टिविटी दिल्ली व लखनऊ से कम समय की रह जाएगी। इस पर इंडस्ट्रियल कारिडोर भी विकसित किया जाएगा, लोगों को रोजगार मिलेगा और जिलों का विकास होगा। यूपीडा कार्यपालक अधिकारी अवनीश अवस्थी ने दावा किया है कि उन्होने चीफ सेक्रेटरी और डीजीपी के साथ बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे का पंद्रह किलोमीटर का हवाई निरीक्षण करके प्रगति समीक्षा की है।
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 280 पर मुख्य सचिव के लिए अस्थाई टेंट बना था, यहां पर सुबह से कमिश्नर डा. राजशेखर, जिलाधिकारी अवनीश राय, एसएसपी जयप्रकाश सिंह पहुंच गए और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहीं पर हेलीपैड बनाया गया था और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
Published on:
09 Jul 2022 01:34 pm

बड़ी खबरें
View Allइटावा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
