Sr IAS Avneesh Awasthi को एसीएस ऊर्जा का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। एम देवराज को प्रमुख सचिव ऊर्जा के चार्ज से कार्यमुक्त कर दिया गया है। अवनीश अवस्थी को गृह विभाग, यूपीनेडा के साथ ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त चार्ज भी दिया गया है। हालांकि ऊर्जा विभाग में एम देवराज अब भी अहम अधिकारी बने हुए हैं। एम देवराज के पास सीएमडी समेत कई चार्ज हैं। लेकिन वरिष्ठ आईएएस अवनीश अवस्थी का ऊर्जा विभाग में घुसना कुछ और ही संकेत दे रहा है। ये दिखाता है कि, अब यूपी की ब्यूरोक्रेसी में अवनीश अवस्थी की ताकत बढ़ाई गई। इसके पीछे उनका हर समय काम पर लगे रहना। हर एक प्रोजेक्ट को बारीकी से देखकर उसकी लगातार समीक्षा करते हुए काम तेजी से करना भी बहुत बड़ी वजह है। यही क्वालिटी उन्हें दूसरों से अलग बनाती है।