6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सैफई से मुलायम सिंह यादव की बहू को पुनः ब्लॉक प्रमुख बनाने की तैयारी, ये है सैफई का राजनीतिक सफर

-सैफई से मुलायम सिंह यादव की बहू को पुनः ब्लॉक प्रमुख बनाने की घोषणा,-दोबारा निर्विरोध बीडीसी चुनीं गईं मृदुला,-सपा ने आठ में से 7 सीटों ब्लॉक प्रमुख सीटों पर प्रत्याशी किए घोषित,

2 min read
Google source verification
सैफई से मुलायम सिंह यादव की बहू को पुनः ब्लॉक प्रमुख बनाने की तैयारी, ये है सैफई का राजनीतिक सफर

सैफई से मुलायम सिंह यादव की बहू को पुनः ब्लॉक प्रमुख बनाने की तैयारी, ये है सैफई का राजनीतिक सफर

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
इटावा. मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की बहू मृदुला यादव (Mridula yadav) को सैफई (Saifai Block Pramukh) से पुनः ब्लॉक प्रमुख बनाने की घोषणा कर दी गई है। राजनीतिक क्षेत्र में सैफई के मुलायम सिंह के परिवार का नाम हमेशा सुर्खियों में रहा है। सैफई सीट पर पिछले 29 वर्षों से इस परिवार का कब्जा है। दरअसल त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव (UP Panchayat Election) के परिणाम आने के बाद सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की बहू एवं पूर्व सांसद मैनपुरी तेज प्रताप यादव की मां मृदुला यादव को फिर से सैफई ब्लाक प्रमुख बनाने की घोषणा की गई है। दूसरी बार निर्विरोध बीडीसी चुनी गईं मृदुला यादव लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) की समधन भी हैं।

प्रदेश में कोई भी चुनाव हो मुलायम सिंह यादव के गांव सैफई की सीट चर्चा में आ जाती है। इस परिवार का दबदबा यहां कायम माना जाता है। लोगों का मानना है इस वजह से इस सीट पर बीडीसी से जिला पंचायत तक मुलायम सिंह के परिवार का सदस्य ही निर्विरोध निर्वाचित होता है। 29 साल पहले सैफई ग्राम पंचायत पहली बार ब्लाक बना था। तो 1995 में बीडीसी के चुनाव में मुलायम सिंह यादव के भतीजे रणवीर यादव बीडीसी बनकर निर्विरोध ब्लाक प्रमुख निर्वाचित हुए थे। लेकिन इसके बाद गांव की तस्वीर बदली और 2002 में उनके निधन के बाद मुलायम के दूसरे भतीजे बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव इस सीट से ब्लाक प्रमुख बने।

सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने बताया कि पार्टी नेतृत्व से सहमति मिलने पर जिले के आठ में से सात ब्लाक प्रमुख सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं। सैफई ब्लाक से निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख मृदुला यादव, ब्लाक बसरेहर से राव सुनीत कुमार, बढ़पुरा से पूर्व केकेडीसी छात्र संघ अध्यक्ष आनंद यादव टंटी, ताखा से शशिप्रभा पत्नी अजय यादव, चकरनगर से सुशीला देवी पत्नी शिवकिशोर, महेवा से पवित्रा देवी पत्नी जितेंद्र दोहरे एवं भरथना से विनोद दोहरे सैफी प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।