4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिलाधिकारी ने अपराधियों पर लगाम लगाने के दिए निर्देश, बोले- गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित हो

DM instructions to take action against criminals इटावा में जिलाधिकारी ने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश निर्देश दिए हैं। छोटी छोटी घटनाओं को भी गंभीरता और लगातार अपराध कर रहे अपराधियों पर भी कार्रवाई करने को कहा है।

less than 1 minute read
Google source verification
कलेक्ट सब बाजार में अभियोजन संबंधी समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी (फोटो सोर्स इटावा डीएम 'X')

फोटो सोर्स इटावा डीएम 'X'

DM instructions to take action against criminals इटावा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि छोटी से छोटी घटनाओं को गंभीरता से लिया जाए। जिससे कि कोई बड़ी घटना ना बन सके। भविष्य में किसी प्रकार का विवाद ना हो। इसके साथ ही उन्होंने गवाहों की सुरक्षा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी अभिनव रंजन श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी गण मौजूद थे।

यह भी पढ़ें: नहीं तपेगा नौ तपा, मानसून ने 16 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, कानपुर मंडल में इस तारीख से होगी मानसून की बारिश

उत्तर प्रदेश के इटावा के कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक की। डीएम ने निर्देश दिए की लंबित मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण करवाया जाए‌। कोई भी अपराधी सजा से न बच पाए। इसका भी ध्यान रखा जाए। अपराधियों के प्रति किसी प्रकार की नरमी नहीं बरतनी चाहिए। पुलिस और अभियोजन विभाग आपस में समन्वय बनाकर ठोस कार्रवाई करें। जिससे कि अदालत उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दे। लगातार अपराध करने वालों के खिलाफ गुंडा एक्ट और गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करने को भी कहा।

स्वास्थ्य विभाग को भी दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट किया। उन्होंने कहा कि सभी मेडिकल रिपोर्ट में डॉक्टर का नाम बदनाम और मोहर होना चाहिए। जिससे कि उसकी वैधता पर सवाल ना उठे। ऑपरेशन कनविक्शन के अंतर्गत गंभीर अपराधों में अपराधियों को शीघ्र सजा दिलाया जाए‌। अपराध नियंत्रण, गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप अधिनियम का प्रभावी ढंग से प्रयोग किया कानून के दायरे में लाया जाए ‌