13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

श्रावस्ती मॉडल को अपनाने के लिए प्रशासन तैयार, डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने दिए सख्त निर्देश

जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों से कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर कोई भी मामला लम्बित न रहे...

2 min read
Google source verification
DM Selva Kumari J instructed officers to work as Shravasti Model

श्रावस्ती मॉडल को अपनाने के लिए प्रशासन तैयार, डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने दिए सख्त निर्देश

इटावा. श्रावस्ती मॉडल योजनाके अंतर्गत मिली शिकायतों का तत्काल निराकरण किया जाए। एक बार कब्जा हटाने के बाद दोबारा कब्जा करने वालों को 107/16 में पाबन्द किया जाए। इटावा की जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे. ने कलेक्ट्रेट सभागर में आयेाजित कर-करेत्तर की बैठक में संबंधित अधिकारियों को ये निर्देश दिये।

अतिक्रमण हटाने से पहले पुलिस को दें सूचना

जिलाधिकारी ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के लिए गठित टीमें जाने से पहले पुलिस विभाग को सूचना उपलब्ध कराएं। ताकि पर्याप्त पुलिस फोर्स उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने कहा कि मेरी मिट्टी मेरा गांव के अर्न्तगत जिन ग्राम पंचायतो के तालाबों की खुदाई कर पानी भरवाया गया है उनके गाटा संख्या, फोटो सहित एलबम बनवाये जाये ।
उन्होने कहा कि श्रावस्ती माडल रजिस्टर, सार्वजनिक सम्पति रजिस्टर बनवाया जाये, अतिक्रमण हटवाने जाने वाली टीमें लेकर गन्तब्य स्थान के लिए प्रस्थान करे, तहसील दिवस में प्राप्त शिकायतो का निस्तारण तत्काल पूर्ण किया जाये।

अधिकारियों को दिए निर्देश

डीएम ने वाणिज्यकर की राजस्व वसूली की समीक्षा में पाया कि गत वर्ष के 45 करोड़, 26 लाख की शुद्ध राजस्व वसूली बाकी है। जिसके सापेक्ष इस वित्तीय वर्ष में केवल एक करोड़ की राजस्व वसूली की गयी है जबकि इस वर्ष के लक्ष्य प्राप्त नहीं हुए है। इस पर असन्तोष व्यक्त करते हुए कर-करेत्तर से संबंधित सभी विभागों के अधिकारियो को निर्देशित किया कि जिन विभागों के लक्ष्य अभी तक प्राप्त नहीं हुए है वह गत वर्ष के लक्ष्य से 10 प्रतिशत अधिक लक्ष्य मानकर राजस्व वसूली करे।

विद्युत विभाग को फटकार

विद्युत देय की समीक्षा के दौरान अधिशासी अभियन्ता विद्युत को निर्देशित किया कि जनपद में आये भयंकर आंधी तूफान को काफी समय बीत चुका है परन्तु अभी तक विद्युत आपूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से चालू नहीं हुई है। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि विद्युत कटौती की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही है जबकि रमजान का महीना भी चल रहा है। सुनिश्चित किया जाये कि रोस्टिंग से अधिक विद्युत की कटौती न की जाये इसे सुधारा जाये। उन्होने समीक्षा में पाया कि विद्युत विभाग के तीनों खण्डो में कुल 5 सन्दर्भ आईजीआरएस पोर्टल पर प्रदर्शित हो रहे है इनका तत्काल निराकरण किया जाये।

रोज देखें सीएम हेल्पलाइन पोर्टल

जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी अधिकारियों से कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर कोई भी मामला लम्बित न रहे, सीएम हेल्पलाईन पर कई सन्दर्भ डिफाल्टर प्रदर्शित दिख रहे हैं इनका निस्तारण तत्काल किया जाये। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाईन के सन्दर्भ निस्तारित होने के बावजूद उनका गुणवत्तापूर्वक निस्तारण न पाये जाने पर दोबारा सन्दर्भ वापस आ जाते हैं। इसलिए सभी अधिकारी प्रतिदिन सीएम हेल्पलाईन पोर्टल को खोलकर देखें और शिकायतकर्ता से वार्ता करें।

ताालाबों में भरवाया जाए पानी

उन्होंने कहा कि मेरी मिट्टी मेरा गांव के तहत ग्राम पंचायतों के तालाबों की मिट्टी खुदवाकर चकरोड बनवाये गये है उन तालाबो में पानी भरवाया जाये, जिन तालाबो में खुदाई के बाद पानी भरवाया जा चुका है। उन तालाबों के गाटा संख्या, फोटो सहित बुकलेट तैयार की जाए। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी विरा. जितेन्द्र कुमार कुशवाहा, उपजिलाधिकारी सदर सिद्धार्थ, उप जिलाधिकारी भर्थना हेम सिंह, उप जिलाधिकारी चकरनगर, सैफई, जसवंतनगर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।