4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपीयूएमएस के नए ईएनटी और न्यूरो सर्जरी ओटी का उद्घाटन, मरीजों को मिलेगी सुविधा

जरूरी जॉचें और सर्जरी व्यापक रूप से विश्वविद्यालय के ओटी थियेटर में उपलब्ध हो गयी है...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इटावा

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 28 May 2018, 10:09 AM IST

ENT and neurosurgery operation theatre in Etawah UP news

यूपीयूएमएस के नए ईएनटी और न्यूरो सर्जरी ओटी का उद्घाटन, मरीजों को मिलेगी सुविधा

इटावा. उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई के नवनिर्मित ईएनटी एवं न्यूरो सर्जरी ओटी का उद्घाटन विश्वविद्यालय के कुलपति डा. (ब्रिगे.) टी. प्रभाकर ने किया। नवर्निमित ईएनटी एवं न्यूरो सर्जरी ओटी के उद्घाटन के बाद विश्वविद्यालय के कुलपति डा. (ब्रिगे.) टी. प्रभाकर ने बताया कि नवनिर्मित ईएनटी एवं न्यूरो सर्जरी ओटी के बन जाने के बाद नाक, कान एवं गला सम्बन्धित सर्जरी के अतिरिक्त मस्तिष्क, तंत्रिका तंत्र तथा मांसपेशियों से सम्बन्धित जरूरी जॉचें और सर्जरी व्यापक रूप से विश्वविद्यालय के ओटी थियेटर में उपलब्ध हो गयी है।

मरीजों को मिलेगी सुविधा

प्रतिकुलपति एवं न्यूरोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डा. रमाकान्त यादव ने बताया कि ईएनटी एवं न्यूरो सर्जरी विभाग में माइक्रोस्कोप एवं एण्डोस्कोप (दूरबीन विधि) द्वारा ऑप्रेशन भी शुरू किया गया है। अभी तक यह सुविधा प्रदेश के कुछ प्रमुख चिकित्सा संस्थानों में ही उपलब्ध थी। संकाय अध्यक्ष एवं ईएनटी विभाग के विभागाध्यक्ष डा. अभय सिन्हा ने बताया कि आस-पास के जिलों से आने वाले ईएनटी के मरीजों तथा न्यूरो सम्बन्धित बीमारियों के मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस नये ओटी को शुरू किया गया है। इसमें सभी अत्याधुनिक सुविधायें उपलब्ध हैं।

सभी ऑपरेशन की सुविधा

चिकित्सा अधीक्षक डा. आदेश कुमार और एनेस्थिसिया विभाग की विभागाध्यक्षा डा. ऊषा शुक्ला ने बताया कि ईएनटी एवं न्यूरो सर्जरी विभाग के नवनिर्मित ऑपरेशन थियेटर में ईएनटी एवं न्यूरो से सम्बन्धित लगभग सभी बीमारियों के ऑपरेशन उपलब्ध हैं। डा. उषा शुक्ला ने बताया कि विश्वविद्यालय के इमर्जेंसी एवं ट्रामा सेन्टर में पहले से चार ओटी थियेटर काम कर रहे हैं। दो और ओटी थियेटर के बन जाने से मरीजों को ऑपरेशन में प्रतीक्षा नहीं करनी पडेगी।

ये लोग रहे उपस्थित

इस अवसर पर प्रतिकुलपति डा. रमाकान्त यादव, संकाय अध्यक्ष एवं ईएनटी के विभागाध्यक्ष डा. अभय सिन्हा, ऐनेस्थिसिया विभाग की विभागाध्यक्षा डा. ऊषा शुक्ला, चिकित्सा अधीक्षक डा. आदेश कुमार, न्यूरोसर्जरी विभाग से वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डा. अशोक पाठक, नर्सिंग अधीक्षिका लवली जेम्स, सहायक प्रशासनिक अधिकारी मिथिलेश कुमार दीक्षित, विश्वविद्यालय के जनसम्पर्क अधिकारी (पीआरओ) अनिल कुमार पाण्डेय तथा ओटी इंचार्ज एवं तकनीकी स्टाफ उपस्थित रहे।