
Etawah news: पूर्व सैनिक के बेटे ने वीडियो कॉलिंग पर की बातचीत, कर ली लाइसेंसी रिवाल्वर से आत्महत्या
उत्तर प्रदेश के इटावा में वीडियो कॉल पर करने के बाद पूर्व सैनिक के बेटे ने पिता के लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजन ने उसे खून ंसे लथपथ देखा। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। आत्महत्या के कारणों पर घर वाले कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं। घटना के समय मृतक के माता-पिता लखनऊ में थे। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। घटना भरथना थाना क्षेत्र के चंदेठी गांव की है।
28 वर्षीय अभिषेक यादव पुत्र अशोक कुमार ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे घर वालों के रोंगटे खड़े हो गए। अभिषेक को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही
घटना की जानकारी मिलने पर लखनऊ से गांव पहुंचे पिता अशोक यादव ने बताया कि उन्हें आत्महत्या के कारण का पता नहीं है। एएसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह के अनुसार पिता की तहरीर में बताया है कि अभिषेक ने खुद को लाइसेंसी रिवाइवल से गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है।
Published on:
28 Sept 2023 09:17 pm
बड़ी खबरें
View Allइटावा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
