4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Etawah: आयुर्विज्ञान संस्थान के जूनियर डॉक्टर ने सुसाइड नोट लिखा, लगा लिया जहरीला इंजेक्शन

इटावा के यूपी आयुर्विज्ञान संस्थान के जूनियर डॉक्टर ने स्वयं को जहरीला इंजेक्शन लगा लिया। देखने के लिए डीएम, एसपी भी पहुंचे।

2 min read
Google source verification
,Etawah: आयुर्विज्ञान संस्थान के जूनियर डॉक्टर ने सुसाइड नोट लिखा, लगा लिया जहरीला इंजेक्शन

Etawah: आयुर्विज्ञान संस्थान के जूनियर डॉक्टर ने सुसाइड नोट लिखा, लगा लिया जहरीला इंजेक्शन

उत्तर प्रदेश के इटावा में जूनियर डॉक्टर ने स्वयं को जहरीला इंजेक्शन लगा कर आत्महत्या का प्रयास किया। घटना आयुर्विज्ञान संस्थान की है। घटना की जानकारी लोगों को तब हुई जब पुलिस की उपस्थिति में दरवाजा तोड़कर कमरे में गए। जहां डॉक्टर बेहोशी की हालत में पड़े थे। आनन फानन उन्हें उपचार के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत खतरे में बनी हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही डीएम और एसपी भी मौके पर पहुंच गए।

इटावा के आयुर्विज्ञान संस्थान में स्वामी विवेकानंद हॉस्टल के 'बी ब्लॉक' की घटना है। शास्त्री नगर कानपुर निवासी 26 वर्षीय डॉक्टर शाश्वत यशवर्धन पुत्र अरविंद कुमार चौथी मंजिल में रहते हैं। मंगलवार की देर रात को सुसाइड नोट लिखकर उन्होंने स्वयं को जहरीला इंजेक्शन लगा लिया। डॉक्टर के साथियों ने रात को ही मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास किया। लेकिन फोन नहीं उठा। इस पर गेट खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन दरवाजा अंदर से ही बंद था।

वीडियोग्राफी के बीच तोड़ा गया दरवाजा

डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वीडियोग्राफी के बीच कमरे का दरवाजा तोड़ा गया। अंदर डॉ शाश्वत यशवर्धन बेहोश पड़े थे। आनन फानन बेहोशी की हालत में डॉक्टर को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। जहां उसकी हालत खतरे में बताई जाती है।मौके पर मिले सुसाइड नोट में डॉक्टर ने किसकी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। डिप्रेशन में आकर उन्होंने आत्महत्या करने की जानकारी दी है।

यह भी पढ़े: फर्रुखाबाद: तो लगभग 10 सर्जन उठा रहे हैं 300 नर्सिंग होम की जिम्मेदारी, आईएमए ने बताई सच्चाई

डीएम एसपी भी पहुंचे ट्रामा सेंटर

घटना की जानकारी मिलने पर डीएम अवनीश कुमार राय और एसएसपी संजय कुमार वर्मा भी ट्रामा सेंटर पहुंच गए। जहां उन्होंने डॉक्टर के स्वास्थ्य के विषय में बातचीत की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डॉक्टर के परिजन भी ट्रामा सेंटर पहुंच गए। लेकिन उन्होंने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है।