
मुलायम सिंह यादव के गांव सैफई में रामफल वाल्मीकि प्रधान निर्वाचित, जानें कितने वोट मिले
इटावा. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) ग्राम पंचायत चुनाव मतगणना (UP Panchayat Chunav Results) में समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के गांव सैफई, ग्राम प्रधान (Saifai
Gram Pradhan) रामफल वाल्मीकि (Ramphal Valmiki) निर्वाचित हुए हैं। रामफल वाल्मीकि को 3877 मत मिले हैं और उनकी प्रतिद्वंदी विनीता को मात्र 15 वोट मिले हैं। सैफई में आज़ादी के बाद पहली बार मतदान हुआ। और पहली दफा सैफई गांव का प्रधान (Saifai Gram Pradhan) एक दलित जाति का व्यक्ति बना है।
इस बार समाजवादी पार्टी संस्थापक मुलायम सिंह यादव के गांव सैफई दलित जाति के लिए आरक्षित हो गया था। सैफई में आज तक निर्विरोध निर्वाचन की परंपरा थी। जिस पर पर ब्रेक लग गया था। इस वजह कि सैफई में 19 अप्रैल को मतदान हुआ। दरअसल 1971 से लगातार प्रधान बनते आ रहे दर्शन सिंह यादव का पिछले साल निधन हो गया था। मुलायम सिंह यादव के भाई राजपाल सिंह की अगुवाई में सैफई गांव में रामफल बाल्मीकि को मैदान में उतारा गया।
Published on:
02 May 2021 05:33 pm
बड़ी खबरें
View Allइटावा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
