2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Etawah news: मुख्यमंत्री व केंद्रीय उड्डयन मंत्री पहुंचे सैफई, सुरक्षा चाक-चौबंद

मुख्यमंत्री और केंद्रीय उड्डयन मंत्री राजकीय वायुयान से सैफई पहुंचे। जहां से मैनपुरी के लिए रवाना हुए। इसके पहले कानपुर में नवनिर्मित हवाई अड्डे का लोकार्पण किया।

less than 1 minute read
Google source verification
Etawah news: मुख्यमंत्री व केंद्रीय उड्डयन मंत्री पहुंचे सैफई

मुख्यमंत्री पहुंचे सैफई इटावा

उत्तर प्रदेश के इटावा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ सैफई पहुंचे डीएम और एसएसपी ने फूल देकर उनका स्वागत किया। इस मौके पर सांसद और विधायक भी मौजूद थे। यहां से मुख्यमंत्री और केंद्रीय उड्डयन मंत्री मैनपुरी के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए। मुख्यमंत्री की यात्रा को देखते हुए सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था किए गए थे किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कानपुर हवाई अड्डे का लोकार्पण किया। इस मौके पर केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद दोनों नेता राजकीय वायुयान से सैफई इटावा पहुंचे। जहां से हेलीकॉप्टर से मैनपुरी के लिए रवाना हुए।

यह अभी पढ़ें: Etawah news: अभियुक्तों को वापस लेकर आ रही दिल्ली पुलिस की कार दुर्घटनाग्रस्त, पांच घायल

मैनपुरी में प्रतिमा का अनावरण होगा

आपको बता दें मैनपुरी में माधवराव सिंधिया की प्रतिमा के अनावरण का कार्यक्रम है। राजकीय हेलीकॉप्टर से दोनों नेता मैनपुरी के लिए रवाना हुए। इस मौके पर हवाई अड्डे के अंदर किसी को भी जाने की इजाजत हुई थी। हवाई अड्डे गेट पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। मीडिया को भी मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से दूर रखा गया। सांसद, विधायक सहित अन्य नेताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। कमिश्नर, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक भी मौजूद थे।

Story Loader