13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Etawah news: रांची से हो रही थी मादक पदार्थ कोका की तस्करी, ट्रक मालिक गिरफ्तार

इटावा पुलिस ने ट्रक मालिक को गिरफ्तार किया है। जो अपने ट्रक में मादक पदार्थ लाद सूरत जा रहा था। एएसपी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी।

less than 1 minute read
Google source verification
Etawah news: रांची से हो रही थी मादक पदार्थ कोका की तस्करी, ट्रक मालिक गिरफ्तार

Etawah news: रांची से हो रही थी मादक पदार्थ कोका की तस्करी, ट्रक मालिक गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की इटावा पुलिस ने 15 हजार रुपए के इनामी फरार ट्रक चालक को गिरफ्तार किया है। जो अपने ट्रक में मादक पदार्थ लेकर सप्लाई देने जा रहा था। बीते 22 मार्च को निरीक्षण के दौरान इटावा पुलिस ने 170 बोरी मादक पदार्थ बरामद किया था। लेकिन ट्रक चालक भागने में सफल रहा। जिसके ऊपर इटावा पुलिस ने 15 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया। अपर पुलिस अधीक्षक नगर ने गिरफ्तारी के संबंध में जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम ने 24 वर्षीय जसा राम पुत्र हड़माना राम निवासी खीपली खेड़ा मंडली जिला बाड़मेर राजस्थान को गिरफ्तार किया है। जो ड्राइवर के साथ मालिक भी है। पूछताछ के दौरान जसा राम ने बताया कि डबल किराया के लालच में उसने मादक पदार्थ लाद लिया था। यह मादक पदार्थ रांची से सूरत ले जा रहा था।

यह भी पढ़ें: हरदोई कन्नौज सीमा विवाद: नए सिरे से पैमाइश का काम शुरू, 21 गांव विवादों में

22 मार्च को हुई थी बरामदगी

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ के दौरान जसा राम ने एक अन्य व्यक्ति का नाम बताया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई है। आप बता दे 22 मार्च को जसवंत नगर थाना पुलिस ने 170 बोरी मादक पदार्थ को कोका डोका बरामद किया था। जो मादक पदार्थों की बड़ी रिकवरी थी। गिरफ्तार करने वाली टीम में निरीक्षक आलोक सिंह, निरीक्षक राजेश कुमार आदि शामिल थे।