3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Etawah news: अज्ञात युवक-युवती का शव पेड़ से लटका मिला, उम्र 20 से 22, हुलिया राजस्थानी

इटावा के बीहड़ में युवक और युवती का शव पेड़ से लटका मिला। जो लगभग 15 से 20 दिन पुराना है। जिनका हुलिया राजस्थानी है। कानपुर से जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है।

less than 1 minute read
Google source verification
Etawah news: अज्ञात युवक-युवती का शव पेड़ से लटका मिला, उम्र 20 से 22, हुलिया राजस्थानी

Etawah news: अज्ञात युवक-युवती का शव पेड़ से लटका मिला, उम्र 20 से 22, हुलिया राजस्थानी

उत्तर प्रदेश के इटावा के बीहड़ में युवक युवती का शव पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। युवक युवती का हुलिया राजस्थानी बताया जा रहा है। मौके पर कुछ कपड़े भी मिले हैं। एसएसपी ने बताया कि जांच के बाद कुछ बताया जा सकता है।

लवेदी थाना क्षेत्रांतर्गत युवक-युवती के शव पेड़ से लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस टीम पहुंच गई क्षेत्राधिकारी भरथना ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया एसएसपी इटावा संजय कुमार ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इटावा के बीहड़ में युवक और युवती का शव पेड़ से लटका मिला है। जो लगभग 15 से 20 दिन पुरानी है। मौके पर डॉग स्क्वायड फॉरेंसिक टीम को भी भेजा गया था। कानपुर से फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है।

यह भी पढ़ें: पूर्व विधायक को 3 साल की सजा व 8 लाख जुर्माना, एमपी एमएलए कोर्ट का आदेश

दोनों की उम्र 20 से 22 वर्ष

एसएसपी ने बताया कि युवक युवती की उम्र लगभग 20 से 22 साल के बीच है। जिनका पहनावा राजस्थानी है। ऐसे में संभावना व्यक्त की जा रही है कि दोनों राजस्थान के रहने वाले हो सकते हैं। मौके का निरीक्षण करने के बाद सीओ भरथना ने यह जानकारी दी है। 100 के शिनाख्त का प्रयास किया गया लेकिन स्थानीय लोग शिनाख्त नहीं कर सके। मौके पर कुछ कपड़े भी मिले हैं। जिनकी जांच फॉरेंसिक टीम द्वारा की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।

Story Loader