3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इटावा: नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित ट्राला ढाबे में घुसा, 6 में से तीन की मौत, शिनाख्त नहीं

इटावा में हुए दर्दनाक हादसे में चाय ढाबा में मौजूद तीन लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं। डीएम और एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए। जिनकी निगरानी में राहत और बचाव कार्य चलाया गया।

2 min read
Google source verification
इटावा: नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित ट्राला ढाबे में घुसा, 6 में से तीन की मौत, शिनाख्त नहीं

कानपुर दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा

उत्तर प्रदेश के इटावा में हुए भयंकर सड़क हादसा हो गया। एक ट्राला अनियंत्रित होकर एक चाय के ढाबे में घुस गया। ढाबा में मौजूद 6 लोग दब गए। मौके पर कोहराम मच गया। पुलिस टीम ने राहत और बचाव कार्य चलाया। क्रेन के माध्यम से ट्राला को बाहर निकल गया। डीएम और एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए। जिन्होंने बताया कि घटना में तीन लोगों की मौत और तीन घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है। शिनाख्त के प्रयास किया जा रहे हैं। फायर ब्रिगेड टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। हादसा मानिकपुर मोड़ के पास की है।

यह भी पढ़ें: कानपुर: गोल्डन बाबा की करौली सरकार पर मुकदमा दर्ज करने मांग, लड्डू गोपाल पर बयान से नाराज

कानपुर नई दिल्ली नेशनल हाईवे पर उस समय बड़ा हादसा हो गया। जब कानपुर की तरफ से दिल्ली जा रहा तेज रफ्तार ट्राला अनियंत्रित हो ढाबे में घुस गया। जिससे मौके पर कोहराम मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने राहत और बचाव कर चलाया। क्रेन की मदद से ट्राला को बाहर निकल गया। लेकिन तब तक तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। तीन अन्य घायल है। घटना की जानकारी मिलने पर डीएम और एसएसपी भी मौके पर पहुंच गए।

डीएम ने यह जानकारी दी

घटना के संबंध में डीएम अवनीश कुमार राय ने बताया कि झारखंड नंबर का ट्रक है। जो मानिकपुर मोड़ के निकट ढाबा में अनियंत्रित होकर घुस गया। तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए हैं। घटना के बाद ट्रक को हटा दिया गया है। जांच के बाद हादसे का पूरा सच सामने आएगा।

क्या कहते हैं एसएसपी इटावा?

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सूचना मिली थी कि ट्राला चाय के ढाबे में घुस गया है। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है। तीन लोग घायल हैं। ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है। जो शराब के नशे में है। राहत बचाव कार्य जारी है और जांच हो रही है। ट्राला में क्या लदा है, इस संबंध में अभी तक जानकारी नहीं हुई है। ट्राला पूरी तरह से पैक है। उनकी पहली प्राथमिकता जान माल की सुरक्षा करना है।

Story Loader