4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Etawah: 11 जिलों के डीएम और 6 जिलों के एसपी की मोहर के साथ एक गिरफ्तार, जानें कौन है?

इटावा में एक व्यक्ति के पास से 11 जिले के डीएम और 6 जिले के एसपी के मोहर बरामद हुए हैं। डिप्टी सीएम का लेटर पैड भी मिला है।

less than 1 minute read
Google source verification
Etawah: 11 जिलों के डीएम और 6 जिलों के एसपी की मोहर के साथ एक गिरफ्तार, जानें कौन है?

Etawah: 11 जिलों के डीएम और 6 जिलों के एसपी की मोहर के साथ एक गिरफ्तार, जानें कौन है?

उत्तर प्रदेश के इटावा में पुलिस ने एक ऐसे अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 11 डीएम, 6 एसपी, एक पशु चिकित्सा अधिकारी की मोहर बरामद हुआ है। एसएसपी इटावा ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लोगों को नौकरी और अन्य प्रकार के मामलों में झांसा देकर ठगने का काम करता है। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

मामला बसरेहर थाना क्षेत्र का है। एसएसपी इटावा संजय कुमार ने बताया कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई। जिस पर सक्रिय हुई पुलिस ने बसरेहर थाना क्षेत्र के लोहिया पुल के पास से वैगनआर सवार एक व्यक्ति की तलाशी ली। जिसके पास से महंगे दो एप्पल मोबाइल फोन बरामद हुए।

अन्य अभियुक्तों के भी नाम सामने आए

पकड़ा गया अभियुक्त मनोज उर्फ कल्लू पाल पुत्र मुहोरमन सिंह निवासी कस्बा थाना बसरेहर के पास से बड़ी संख्या में फर्जी मोहर बरामद किया गया है। इसके साथ ही वैगनआर कार भी बरामद हुई है। सचिवालय का फर्जी आईडी कार्ड बरामद हुआ है। जो सचिवालय में चपरासी की नौकरी से संबंधित है।

यह भी पढ़ें: आयुर्विज्ञान संस्थान के जूनियर डॉक्टर ने सुसाइड नोट लिखा, लगा लिया जहरीला इंजेक्शन

उपमुख्यमंत्री का लेटर पैड भी मिला

इसके अतिरिक्त उप मुख्यमंत्री के 2 लेटर पैड भी बरामद हुए हैं। जो शस्त्र लाइसेंस दिलाने के संदर्भ में है। एसएसपी ने बताया कि पूछताछ में कई अन्य नाम भी निकल कर सामने आए हैं। जांच की जा रही है। शीघ्र ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।