
इटावा में डेढ़ दर्जन दारोगाओं के तबादले, 92 कॉन्सटेबल को मिली तैनाती, 10 लाइन हाजिर
इटावा. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश तोमर ने जिले की कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से डेढ़ दर्जन दरोगाओं को इधर से उधर किया तो 92 कॉन्स्टेबलों को तैनाती दी गई है। वहीं, बढ़पुरा थाने के 10 सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया। यह जानकारी पुलिस प्रवक्ता ने दी।
एसएसपी ने एसआई रामकिशुन को पुलिस लाइन से थाना सिविल लाइन, एसआई संजय दुबे को पुलिस लाइन से एसएसआई थाना बसरेहर, एसआई अनिल कुमार को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी कस्बा फ्रेंड्स कालोनी, एसआई धर्मेन्द्र शर्मा को पुलिस लाइन से थाना ऊसराहार, एसआई भगवान सिंह को पुलिस लाइन से थाना भर्थना, एसआई मिलन सिरोही को कोतवाली से चौकी प्रभारी अस्तल, एसआई राजेश यादव को पुलिस लाइन से एसएसआई थाना इकदिल, एसआई बेचन कुमार सिंह को पुलिस लाइन से प्रभारी सर्विलांस, एसआई स्वामीनाथ पांडेय को पुलिस लाइन से से पेशकार सीओ सैफई, एसआई भूपेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से एसएसआई थाना भर्थना, एसआई राजेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन से एसएसआई थाना सैफई, एसआई मनीष कुमार को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी जोनई थाना जसवंतनगर, एसआई वीरेंद्र तिवारी को पुलिस लाइन से थाना बकेवर, एसआई ओमप्रकाश सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी बिंडबाकला सहसों, एसआई देवेंद्र सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी सरैया थाना ऊसराहार, एसआई राकेश पटेल को चौकी प्रभारी सरैया थाना ऊसराहार से थाना फ्रेंड्स कालोनी, एसआई यशोदा रानी को चौकी प्रभारी अस्तल से थाना कोतवाली, एसआई पूर्णा तिवारी को चौकी प्रभारी कस्बा फ्रेंड्स कालोनी को थाना फ्रेंड्स कालोनी की जिम्मेदारी सौपी। एसएसपी आकाश तोमर ने 92 महिला व पुरुष कॉन्स्टेबल को भी थानों में स्थानांतरित किया है तो वहीं थाना बढ़पुरा में तैनात 10 सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया।
Published on:
26 Feb 2020 07:07 pm
बड़ी खबरें
View Allइटावा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
