6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इटावा में बड़ा खाद्यान्न घोटाला, 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, कई औरों पर गिरेगी गाज

राशन जरूरतमंदो और गरीब लोगों तक समय और निर्धारण के मुताबिक दिये जाने को लेकर सरकारों की ओर से लगातार सख्त और कड़े नियम बनाये जा रहे हैं।

2 min read
Google source verification
etawah

इटावा में बड़ा खाद्यान्न घोटाला, 12 के खिलाफ मुकदमा दर्ज, कई औरों पर गिरेगी गाज

इटावा. राशन जरूरतमंदो और गरीब लोगों तक समय और निर्धारण के मुताबिक दिये जाने को लेकर सरकारों की ओर से लगातार सख्त और कड़े नियम बनाये जा रहे हैं। उसके बाद अभी भी राशन माफियाओं की गतिविधियां थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इटावा में ऐसा ही मामला सामने आने के बाद डीएम सेल्वा कुमारी जे के निर्देश पर 12 राशन डीलरों की खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। तकनीकी आपरेटर के अलावा नौ आधार कार्ड धारकों को भी राशन डीलरों के साथ साथ आरोपी बनाया गया है। इस गंभीर मामले की जांच एसटीएफ के हवाले कर दी गई है। इटावा के पुलिस उपाधीक्षक डा. अजंनी कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि इटावा के जिला आपूर्ति अधिकारी के निर्देश पर इटावा के कोतवाली और सिविल लाइन थाने में 12 राशन डीलरो के साथ साथ तकनीकी आपरेटर और नौ आधार कार्ड धारकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। चूंकि खाद्यान्न घोटाले की जांच एसटीएफ कर रही है इसलिए दोनों थानों में दर्ज कराये गयें मुकदमों को एसटीएफ को स्थानांतरित किया जा रहा है।

खाद्यान्न घोटाले को लेकर नगर की पूर्ति निरीक्षक मीरा गुप्ता ने शाम को 11 राशन डीलरों के खिलाफ कोतवाली और एक के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज कराया है । मामले में इंटिग्रा कंपनी के जिले में तैनात में तकनीकी आपरेटर धर्मवीर और नौ आधार कार्ड धारकों को भी आरोपी बनाया गया है । मामले की जांच एसटीएफ की ओर से की जाएगी ।


राशन डीलरों में कटरा बल सिंह स्थित डीसीडीएफ की उचित दर की दुकान से सर्वाधिक 326 बार गलत ढंग से खाद्यान्न हजम करने का आरोप है। इसके बाद नौरंगाबाद स्थित डीसीडीएफ की दुकान से 211 बार, स्टेशन रोड स्थित अनाज प्रशोधन की दुकान से 127 बार, कटरा शमशेर कहां स्थित डीसीडीएफ की दुकान से 115 बार, ताहिरा खा की दुकान से 94 बार, राम अवतार यादव के यहां से 61 बार, योगेश कुमार की दुकान से 55 बार, उदयवीर के यहां से 52 बार, कुलदीप कुमार के यहां से 35 बार, इटावा आदर्श उपभोक्ता भंडार कुंज विनय प्रकाश के यहां से 32-32 बार और क्रय विक्रय समिति रामगंज स्थित राशन की दुकान से 11 बार खानदान हड़पने का आरोप है।


इटावा के जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि डीएम की अनुमति के बाद एफआईआर दर्ज कराई गई है। मामले मे कंप्यूटराइज्ड तकनीक का दुरूपयोग किया गया। परीक्षण में पाया गया कि आधार आइडेंटिफिकेशन के समय कुछ प्रकरणों में वास्तविक लाभार्थी के डेटाबेस में छेड़छाड़ करके उसके आधार संख्या को एडिट करके किसी अन्य व्यक्ति को आधार संख्या को सील कर दिया गया फिर कुछ अन्य व्यक्ति के बायोमेट्रिक का इस्तेमाल कर ट्राईजैक्शन प्रक्रिया पूर्ण की गई है और राशन का आहरण किया गया है। यही नहीं ट्रांइजैक्शन के बाद वास्तविकता लाभार्थियों के आधार संख्या को दोबारा उसके डेटाबेस में अपडेट कर दिया गया।


इस मामले को लेकर जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है एफआईआर दर्ज हो चुकी है और अब आगे की कार्रवाई करेगी। उन्होंने बताया कि 3/7 आवश्यक अधिनियम की धारा के अलावा अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। इटावा के राशन उपभोक्ता अजहर फयाज का कहना है कि शासन के निर्देश के बाद भी राशन माफिया काला सफेद करने से किसी भी सूरत मे सुधरने का नाम नही ले रहे है शायद इस कार्रवाई के बाद अब माफिया किस्म के राशन डीलर खामोश हो जाये।