17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

“यूपी को चाहिए शीला दीक्षित जैसा सशक्त मुख्यमंत्री”

उत्तर प्रदेश को शीला दीक्षित जैसा सशक्त मुख्यमंत्री चाहिए। इसमें आप सभी को योगदान करना होगा।

2 min read
Google source verification

image

Akansha Singh

Oct 05, 2016

sheila dikshit

sheila dikshit

इटावा। 27 साल यूपी बेहाल अभियान के तहत नगर पालिका परिषद में आयोजित कार्यक्रम में दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के साथ आए पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जयसवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश को शीला दीक्षित जैसा सशक्त मुख्यमंत्री चाहिए। इसमें आप सभी को योगदान करना होगा।

उन्होंने कहा कि बीते 27 साल में कांग्रेस विहीन सरकारों ने प्रदेश की जो दुर्गति की है उसको लेकर हर आम नागरिक कराह रहा है। शीला दीक्षित ने दिल्ली के विकास में जो चार चांद लगाये हैं उन्हें यादगार क्षण कहा जा सकता है। अगर प्रदेश का चहुंमुखी विकास चाहिए तो जाति पांति से ऊपर उठकर इस बार कांग्रेस की सरकार बनानी होगी।


sheila

दिल्ली के पूर्व विधायक जयकिशन ने कहा कि दिल्ली की तर्ज पर अगर प्रदेश का विकास चाहते हो तो प्रदेश की कमान शीला दीक्षित के हाथ सौंप दें। किसानों का विकास, युवाओं का भविष्य, महिलाओं की सुरक्षा शीला दीक्षित ही कर सकती हैं। भाजपा ने तो गुमराह करके सरकार बना ली है। मायावती ने भी लोगों को अपने कार्यकाल में गुमराह किया। दलितों की सुरक्षा कांग्रेस ही कर सकती है। जफर अली नकवी ने कहा कि 27 सालों में प्रदेश बेहाल हो गया। मंहगाई बढ़ी, प्रदेश का किसान आत्महत्या कर रहा है, शिक्षित बेरोजगार डिग्री जला रहे हैं, जनता कांग्रेस की ओर देख रही है। प्रेम नारायण दोहरे, फिरदौस भारती, प्रमोद शंखवार, पुष्पांजलि बाल्मीकि, बाचस्पति दुबे सहित अनेक नेता मौजूद रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष उदयभान सिंह यादव व संचालन फजल यूसुफ ने किया।

ये भी पढ़ें

image