18 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आतिशी के वीडियो पर बवाल, विजेंद्र गुप्ता के बयान पर भड़की AAP, दिल्ली संयोजक बोले-मैं दो दिन…

Delhi Politics: आतिशी के सोशल मीडिया पर प्रसारित किए गए वीडियो पर बवाल बढ़ता जा रहा है। इस मामले में जालंधर कोर्ट ने वीडियो को एडिटेड बताया, अब विधानसभा अध्यक्ष ने इसे मौलिक बताया है। इसे लेकर आम आदमी पार्टी भड़क गई है।

3 min read
Google source verification
Delhi Politics BJP attack AAP leader Atishi video Aam Aadmi Party counter attack

आतिशी के वीडियो पर मचा बवाल।

Delhi Politics: दिल्ली विधानसभा वाले आतिशी के वीडियो पर चौतरफा बवाल मचा है। एक ओर जहां जालंधर कोर्ट ने पंजाब फोरेंसिंक लैब की रिपोर्ट पर संज्ञान लेकर वीडियो एडिटेड बताकर उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाने का आदेश दिया है। वहीं दूसरी ओर दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि वीडियो मौलिक है। उससे कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। इसके साथ ही दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आतिशी को माफी मांगनी ही होगी। अब इस मामले पर आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के कानून मंत्री कपिल मिश्रा से दो दिन में गुरुद्वारे जाकर माफी मांगने की मांग की है।

पंजाब की फोरेंसिंक रिपोर्ट में क्या दावा?

दिल्ली विधानसभा से आतिशी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पंजाब के जालंधन में स्‍थानीय आम आदमी पार्टी के नेता इकबाल सिंह ने दिल्ली के कानून मंत्री कपिल मिश्रा समेत अन्य पर मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद वीडियो की जांच पंजाब फोरेंसिंक लैब में की गई। नौ जनवरी को पंजाब की मोहाली स्थित फोरेंसिंक लैब की जांच में वीडियो एडिटेड बताया गया। इसके बाद मामला जालंधर कोर्ट पहुंचा। कोर्ट ने फोरेंसिंक लैब की रिपोर्ट पर संज्ञान लेते हुए वीडियो को एडिटेड बताया और उसे सोशल मीडिया से हटाने का निर्देश दिया। इसके बाद शनिवार को दिल्ली में विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि वीडियो मौलिक है। इससे कोई छेड़छाड़ नहीं की गई। अब आतिशी को माफी मांगनी होगी। इस बयान पर आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज ने बड़ा पलटवार किया है।

AAP के दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज ने क्या कहा?

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज ने इस मामले पर बड़ा पलटवार किया है। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के बयान और दिल्ली फोरेंसिंक लैब की रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा कि इस रिपोर्ट में कहीं ये नहीं बताया गया है कि आतिशी ने 'गुरु' शब्द का इस्तेमाल किया था। इसके अलावा सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली के कानून मंत्री कपिल मिश्रा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा "मैं दिल्ली के कानून मंत्री कपिल मिश्रा को दो दिन का समय देता हूं। वो श्री दरबार साहिब में जाकर माफी मांगें।"

सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा कि भाजपा ने जो आतिशी जी के वीडियो पर तमाम झूठ फैलाए थे, पंजाब की फोरेंसिंक रिपोर्ट में उसपर दूध का दूध और पानी का पानी साफ हो चुका है। दिल्ली की फोरेंसिंक लैब की रिपोर्ट में भी वही बातें घुमा-फिराकर की गई हैं। सौरभ भारद्वाज यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि कोई भी सामान्य व्यक्ति आतिशी का वीडियो देखकर कह सकता है कि उसमें गुरु शब्द का इस्तेमाल ही नहीं किया गया। भाजपा ने हिन्दुओं और सिखों के बीच धार्मिक माहौल बिगाड़ने के लिए इसे मनगढ़ंत तरीके से प्रसारित किया, लेकिन यह चाल काम नहीं आई। सौरभ भारद्वाज ने विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता को लेकर कहा कि इस विवाद में स्पीकर भी मैदान में उतर आए हैं, जो उनके पद को शोभा ही नहीं देता।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने किया पलटवार

आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक सौरभ भारद्वाज के बाद दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भी इस विवाद को लेकर मैदान में उतर आए हैं। शनिवार को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस का इस मामले पर अपना पक्ष रखा। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दिल्‍ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा “जब सदन में गुरुओं के सम्मान पर चर्चा हो रही थी, तब ‘कुत्ता’ शब्द कहने की आतिशी को क्या आवश्यकता थी? इस बात को तो गोपाल राय ने भी स्वीकार किया है कि आतिशी ने ‘कुत्तों का सम्मान करो’ कहा था। आम आदमी पार्टी यह बताए कि जब सदन में गुरुओं के सम्मान पर चर्चा चल रही थी, तब ‘कुत्ता’ शब्द आया कहां से और आतिशी ने यह शब्द क्यों बोला?”

अब जानिए पूरा विवाद क्या है?

दरअसल, यह मामला दिल्ली विधानसभा में आयोजित कार्यक्रम से जुड़ा है, जहां नौवें सिख गुरु गुरु तेग बहादुर की शहादत की 350वीं वर्षगांठ पर चर्चा हुई थी। जनवरी 2026 की शुरुआत में एक छोटा वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें आतिशी को कथित तौर पर गुरु के खिलाफ अपमानजनक शब्द कहते दिखाया गया। कपिल मिश्रा ने अपने X (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर इस क्लिप को शेयर किया और कैप्शन में दावा किया कि आतिशी ने गुरु का अपमान किया। इस वीडियो को कई भाजपा विधायकों, कांग्रेस नेताओं और शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने भी शेयर किया, जिससे धार्मिक भावनाएं भड़कीं और राजनीतिक बवाल मचा।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग