
शिकारियों ने गोली मार कर दुर्लभ प्रजाति के सांभर को मार डाला
इटावा. जिले के भरेह इलाके के गढ़ाकास्दा गांव के पास चंबल सेंचुरी के जंगल में अनजान शिकारियों ने दुर्लभ प्रजाति के एक सांभर की गोली मार कर हत्या कर दी।
चंबल सेंचुरी के रेंजर सर्वेश भदौरिया ने यहॉ बताया कि दुर्लभ प्रजाति के संाभर को अनजान शिकारियो ने कई गोली मार कर मौत के घाट उतार दिया है। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल सांभर भागकर एक समीपवर्ती गांव में जाकर गिर गया। जब तक विभागीय अधिकारी मौके पर आते तब तक सांभर की मौत हो चुकी थी। सांभर के शव का पोस्टर्माटम के बाद अज्ञात शिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।
चंबल सेंचुरी के जंगल में विचरण कर रहे एक सांभर को अज्ञात शिकारियों ने बीती राति में गोली मार दी, जिससे घायल होकर सांभर भरेह थाना क्षेत्र के गांव पुरा मल्हान (गढ़ा कास्दा) निवासी बाबू निषाद के दरवाजे पर जाकर गिर गया। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को दूरभाष पर अवगत कराया, किन्तु देरी से पहुंचे विभागीय अधिकारी व कर्मचारी तब तक सांभर ने दम तोड दी।
शिकार करने से नहीं चूकते
बताते चलें कि बीहड़ क्षेत्र का किसान अपने खेतों की रखवाली के लिये शिकारियों (कंजर) को किराये पर रखते हैं। शिकारी जंगली जांनवरों को खेत पर तो अपना शिकार बनाते ही हैं, साथ ही किसान से चोरी छिपे जंगल में भी शिकार करने से नहीं चूकते। करीब पांच वर्ष पूर्व भरेह थाना क्षेत्र में दबंग शिकारियों द्वारा भरेह पुलिस पर पूछताछ के दौरान फायरिंग कर दी गयी थी। जिसमें एक सिपाही की मौके पर ही मौत हो गयी थी, जब कि थानाध्यक्ष भी पैर में गोली लगने से घायल हुये थे। उस बड़ी चूक के बाद भी प्रशासन ने सीख नहीं ली और निरंतर शिकारियों द्वारा घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है।
चंबल सेंचुरी के रेंजर सर्वेश भदौरिया का कहना है कि गोली लगने से एक सांभर की मौत हुयी है, जिसमें विभागीय कार्यवाही की गयी है। कंजरों की तलाश की जा रही है, फिलहाल अभी कोई मिला नहीं है।
Published on:
15 Dec 2018 03:42 pm
बड़ी खबरें
View Allइटावा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
