इटावा

IMD weather forecast: एक घंटे की बारिश में चारों तरफ पानी ही पानी, जानें आज और कल का मौसम

इटावा में आज रुक रुक कर बारिश होने की संभावना है। रात को मूसलाधार बारिश हो सकती है। 28 जुलाई को भी झमाझम बारिश होने की संभावना है।

less than 1 minute read
Jul 27, 2023
IMD weather forecast: एक घंटे की बारिश में चारों तरफ पानी ही पानी, जानें आज और कल का मौसम

उत्तर प्रदेश के इटावा में बीते बुधवार को मूसलाधार बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन जलभराव के कारण लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। शहर के मुख्य सड़क, सरकारी कार्यालय सब जगह पानी ही पानी भरा था। एक घंटे की मूसलाधार बारिश के कारण लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार आज दिन में आसमान में बादल छाए रहेंगे। हल्की फुल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। रात में एक बार फिर मूसलाधार बारिश होने की संभावना है। 28 जुलाई के तापमान में कमी आएगी। दिन में छिटपुट गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। रात में मूसलाधार बारिश हो सकती है।

आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में काले बादल छाए रहेंगे। दोपहर को गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। उत्तर और पूरब दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। रात को बादल गरजने की जानकारी दी जा रही है। आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। मौसम विभाग के अनुसार मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

28 जुलाई का मौसम

शुक्रवार का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार क्षेत्र गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। रात को आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। मूसलाधार बारिश भी होगी।

Published on:
27 Jul 2023 06:14 am
Also Read
View All

अगली खबर