6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD heavy rain alert: 16 जून की रात से आंधी के साथ भारी बारिश, बादल गरजने की भी संभावना

मौसम विभाग में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार आज रात में हल्की-फुल्की, 16 जून की रात और 17 जून के दिन झमाझम बारिश होने की संभावना है। आंधी भी चल सकती है। ‌

2 min read
Google source verification

मौसम विभाग में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। जिसके अनुसार 16 जून से कानपुर मंडल के जिलों में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान बादल गरजने और आंधी चलेगी। ‌इटावा में आज सुबह रिमझिम बारिश हुई।‌ जिससे तापमान में कमी आई। लेकिन दिन में तेज धूप निकली। आज रात एक बार फिर बारिश होने की संभावना है। सोमवार की रात और मंगलवार के दिन बारिशों का मौसम रहेगा। इस दिन बादल गरजने के साथ आंधी भी चल सकती है। झमाझम बारिश होगी। ‌

यह भी पढ़ें: बिकरू कांड: घायल पुलिस कर्मियों को उपचार के दौरान दिए गए 6.5 लाख रुपए, दी गई वसूली की नोटिस

मौसम विभाग के अनुसार आज का न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहने का अनुमान है। देर रात बारिश होने की जानकारी मिल रही है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। सोमवार 16 जून का अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। देर रात को बादल गरजने के साथ आंधी चलने की संभावना है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 70 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है।

कैसा रहेगा इटावा में 17 जून का मौसम?

मंगलवार के दिन आसमान में अधिकतर बादल छाए रहेंगे। दिन में हल्की-फुल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। रात में बादल गरजने के साथ आंधी चलने की संभावना है। 62 प्रतिशत बारिश होने का भी अनुमान है।

कैसा रहेगा 18 जून का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में बादल गरजने के साथ आंधी चलने की संभावना है। 60 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान दक्षिण दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। रात में बादल गरजने के साथ आंधी चलने की संभावना है और 70 प्रतिशत बारिश होगी।