उत्तर प्रदेश के इटावा शहर के बाबा साहब कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज में वरिष्ठ लिपिक के तौर पर काम कर रहे उनके मामू महबूब हसन ने बुधवार को एक न्यूज एजेंसी से विशेष भेंट में बताया कि उनको अपने भांजे सरफराज अहमद से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। हालांकि, जीत की दुआ वह सिर्फ भारतीय टीम के लिए कर रहे हैं। उनकी चाहत है कि भारत न सिर्फ पड़ोसी मुल्क को धूल चटाये, बल्कि बाकी के भी मुकाबले जीतकर एशिया का सरताज बने।