4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इटावा में जिलाध्यक्ष हटाओ भाजपा बचाओ के लगाए जा रहे नारे, भाजपा मंत्री अशोक कटारिया सन्न

भारतीय जनता पार्टी की इटावा इकाई के अध्यक्ष शिव महेश दुबे की मुश्किलें लगातार बढ़ती चली जा रही है।

3 min read
Google source verification
etawah

इटावा में जिलाध्यक्ष हटाओ भाजपा बचाओ के लगाए जा रहे नारे, भाजपा मंत्री अशोक कटारिया सन्न

इटावा. भारतीय जनता पार्टी की इटावा इकाई के अध्यक्ष शिव महेश दुबे की मुश्किलें लगातार बढ़ती चली जा रही है। पहले उनके खिलाफ किसी भी कार्यकर्ता की हिम्मत उनके विरोध करने की नहीं हुआ करती थी लेकिन बदली परिस्थितियों में अब विरोध करने वाले इतने प्रभावी हो चले हैं कि वह ना केवल उनके सामने उनको हटाने की मांग करने लगे हैं बल्कि भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश स्तरीय नेताओं के सामने भी मुखर विरोध करते हुए देखे जा रहे हैं ।


असल में इटावा संसदीय सीट की एक समीक्षा बैठक औरैया जिले के बाबरपुर स्थित शारदा गेस्ट हाउस में भाजपा प्रदेश मंत्री अशोक कटारिया की मौजूदगी में हो रही थी । इसी बैठक में भारतीय जनता पार्टी की इटावा इकाई के अध्यक्ष शिव महेश दुबे भी मौजूद थे । जहां पर भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शिव महेश दुबे हटाओ, भाजपा बचाव के ना केवल नारे लगाए बल्कि शिव महेश दुबे मुर्दाबाद के नारे लगा कर के हर किसी को चौंका दिया ।


अशोक कटारिया यह सब देख कर के भौचक रह गए । वह यह नहीं समझ पाए कि आखिरकार ऐसी कौन सी स्थितियां बन गई जिससे भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई के अध्यक्ष शिव महेश दुबे के खिलाफ इस तरीके से भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी मुखर विरोध पर उतर आए हालांकि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के विरोध को देखते हुए उन्होंने इस बात का आश्वासन दे दिया कि उनकी तरफ से जिस तरीके की मांग भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष शिव महेश दुबे को हटाने को लेकर की जा रही है उस पर वह प्रदेश स्तर तक उनकी बात पहुंचा कर के अमल कराने की कोशिश करेंगे ।


इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी अशोक कटारिया एवं प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री श्रीमती अर्चना पांडे मौजूद थी । श्री कटारिया ने आक्रोशित कार्यकर्ताओं के पक्ष को सुनने के बाद उन्हें आश्वस्त किया कि जिला अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी । आक्रोशित कार्यकर्ताओं में हरनाथ सिंह पूर्व जिला महामंत्री, अरुण त्रिपाठी पूर्व जिला उपाध्यक्ष,विपिन तिवारी जिला कार्यकारिणी सदस्य एवं गोविंद त्रिपाठी पूर्व जिला पंचायत सदस्य,वीरेंद्र सिंह,अशोक तिवारी पूर्व मंडल अध्यक्ष अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ जिला अध्यक्ष का घोर विरोध किया ।


भारतीय जनता पार्टी की इटावा जिला इकाई के अध्यक्ष शिव महेश दुबे की कार्यशैली को लेकर के उनके ही दल के कार्यकर्त्ता इस तरीके से मुखर विरोध पर उतर आएंगे । ऐसी किसी को संभावना नहीं थी असल में ऐसा कहा जाता है कि भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधि इटावा सदर की विधायिक श्रीमती सरिता भदौरिया और भरथना क्षेत्र की विधायक श्रीमती सावित्री कठेरिया से दुबे के रिश्ते बेहतर नहीं है और दोनों काफी दिनों से भाजपा जिला अध्यक्ष को हटाने की भीतरी तौर पर मुहिम चलाए हुए हैं लेकिन दोनों को अभी तक कामयाबी नहीं मिली हुई है और इसी वजह से समय-समय पर दोनों जन प्रतिनिधियों से जुड़े हुए लोग दुबे के खिलाफ मुखरता का प्रदर्शन करते रहते हैं।


दुबे के गांव के महेवा ब्लाक के चुनाव को लेकर यह जंग और तेज होना माना जा रहा है । असल मे भारतीय जनता पार्टी के गोविंद त्रिपाठी की पत्नी रीना त्रिपाठी समाजवादी पार्टी के ब्लाक प्रमुख प्रमोद यादव के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आये थे उसके बाद ऐसी संभावनाए थी भाजपा रीना त्रिपाठी को अपनी उम्मीदवार बनायेगी लेकिन ऐसा नही हुआ भाजपा अध्यक्ष ने हाईकमान को अपने स्तर पर समझा कर यहॉ पर निर्दल के तौर पर चुनाव कराना बेहतर समझा और अपने करीबी अशोक चौबे को समर्थन देकर ब्लाक प्रमुख का चुनाव जितवा दिया । इसके ठीक विपरीत दोनो जनप्रतिनिधियो ने रीना त्रिपाठी पर ही दांव लगाया रीना की पराजय के बाद यह जंग और तेज हो गई है । जिसका असर अब प्रभावी ढंग से दिखाई देने लगा है वैसे इससे पहले इटावा नगर पालिका परिषद के चुनाव मे भाजपा की विनीता गुप्ता के चुनाव मे पराजित होने के बाद भी यह चर्चाए बडी तेजी से चली थी लेकिन वह केवल चर्चाओ तक ही सीमिति रह गई ।