
अखिलेश यादव के आज के दौरे पर टिकी निगाहें, दे सकते हैं प्रत्याशी
समाजवादी पार्टी ने कन्नौज सीट से अपने प्रत्याशी की घोषणा अभी तक नहीं की है। जिससे पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति है। इसी बीच मंगलवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव कन्नौज का दौरा कर रहे हैं। यहां वह पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस दौरान कार्यकर्ताओं में जोश भरने के साथ ही वह कन्नौज लोकसभा सीट पर प्रत्याशी के नाम पर मुहर भी लगा सकते हैं। अखिलेश के दौरे को लेकर कन्नौज में पार्टी के कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर देखी जा रही है।
अखिलेश यादव 11 बजे कन्नौज पहुंचेंगे। नसरापुर पार्टी कार्यालय में लोकसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इस दौरान बूथ और जोन प्रभारी भी मौजूद रहेंगे। जिनके साथ चुनावी चर्चा होगी। अखिलेश यादव के दौरे को देखते हुए पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में गजब का उत्साह है।
चर्चा है कि अखिलेश यादव के चुनाव न लड़ने की स्थिति में तेज प्रताप सिंह को टिकट मिल सकता है। जो बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव के दामाद और अखिलेश यादव के भतीजे हैं। 2014 में तेज प्रताप सिंह मैनपुरी से लोकसभा का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त बिधूना से विधायक रेखा वर्मा का नाम भी सामने आ रहा है। जो पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धनीराम वर्मा की बहू है। देखना दिलचस्प होगा कि किसके नाम पर मोहर लगती है।
Updated on:
02 Apr 2024 04:18 pm
Published on:
02 Apr 2024 10:46 am

बड़ी खबरें
View Allइटावा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
