7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मोदी सरकार के समर्थन मूल्य, किसानों के साथ विश्वासघात : मुकुट सिंह

उत्तर प्रदेश किसान यूनियन के महामंत्री मुकुटसिंह ने भाजपा सरकार पर किसानों के साथ हकतल्फी का लगाया आरोप

less than 1 minute read
Google source verification

इटावा

image

Neeraj Patel

Jun 02, 2020

मोदी सरकार के समर्थन मूल्य, किसानों के साथ विश्वासघात : मुकुट सिंह

मोदी सरकार के समर्थन मूल्य, किसानों के साथ विश्वासघात : मुकुट सिंह

इटावा. उत्तर प्रदेश किसान के महामंत्री मुकुटसिंह ने भाजपा सरकार पर किसानों के साथ हकतल्फी का आरोप लगाते हुए कहा कि साल 2020- 2021 मे खरीफ फसलों के लिए घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर विश्वासघात है। मुकुट सिंह ने कहा है कि वर्ष 2020-2021 की खरीफ की फसलों के लिए घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य को किसानों के साथ विश्वासघात इसलिए है क्योंकि केन्द्रीय कृषिमंत्री इस वृद्वि को 50 से 83 फीसदी तक बता कर सफेद झूठ बोल रहे हैं।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें, जिन्हें पूरा करने का प्रधानमंत्री ने वादा किया था, के अनुरूप सी-2$50 फीसदी अर्थात फसलों में लागत का डेढगुना किया जाए। मुकुट सिंह ने बताया कि धान का पिछलीसाल से लागत में वृद्वि को देखते हुए 3 फीसदी के करीब बढ़ाकर 1868 रूपए कुन्टल घोषित किया गया है जबकि वर्ष 2019-2020 में आयोग के अनुसार 2480 रुपए कुन्टल बैठता था जो भाव किसानों को नहीं दिया गया। जबकि केरल की वामपंथी सरकार द्वारा 2690 रूपए कुन्टल में धान की खरीदी की गई।

किसान नेता ने मक्का के भाव का जिक्र करते हुए बताया कि इस समय 900-1000 रूपये कुन्टल है, जबकि पिछली वर्ष 2200 रुपए मक्का का भाव था। मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1850 रूपए घोषित किया गया है, सरकार किसानों की मक्का की खरीद करें। इसी तरह सब्जियां अादि के मूल्यों में गिरावट से किसानों को बचाया जाए। मुकुट सिंह ने कहा कि मोदी सरकार कोरोना संकट के दौरान देश को अनाज, सब्जियां, फल, दूध, घी आदि मुहैया कराने वाले, खाद्यान्न योद्वाओं के साथ घोखा कर उनका अपमान कर रही हैें।